ePaper

Jana Small Finance Bank IPO: मालामाल बना सकता है इस बैंक का आईपीओ, निवेश से पहले जान लें पूरा डिटेल

Updated at : 04 Feb 2024 3:34 PM (IST)
विज्ञापन
JG Chemicals Limited IPO

JG Chemicals Limited IPO

Jana Small Finance Bank IPO: जना स्मॉल फाइनेंस बैंक आईपीओ का प्राइस बैंड ₹393 से ₹414 प्रति इक्विटी शेयर तय किया है. खुदरा निवेशक 7 फरवरी से 9 फरवरी तक इसके लिए बोली लगा सकते हैं.

विज्ञापन

Jana Small Finance Bank IPO: भारतीय शेयर बाजार में इस सप्ताह आईपीओ लाइन लगने वाली है. बाजार में करीब पांच कंपनियां करीब 2700 करोड़ रुपये इकट्ठा करने की कोशिश करेंगी. इसमें जना स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड भी शामिल है. कंपनी का आईपीओ अगले सप्ताह आने वाला है. जना स्मॉल फाइनेंस बैंक आईपीओ का प्राइस बैंड ₹393 से ₹414 प्रति इक्विटी शेयर तय किया है. खुदरा निवेशक 7 फरवरी यानी अगले सप्ताह बुधवार को खुलेगा और आईपीओ के लिए बोली 9 फरवरी को समाप्त होगी. स्मॉल फाइनेंस बैंक ने BSE और NSE पर अपने शेयरों को सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव दिया है. बैंक का लक्ष्य बाजार से ₹570 करोड़ जुटाने का है. इसमें से ₹462 करोड़ का लक्ष्य नये शेयर जारी करना है. शेष ₹108 करोड़ ऑफर फॉर सेल के लिए आरक्षित हैं.

Also Read: IPO This Week: इस सप्ताह बाजार में दिखेगी पांच आईपीओ की धूम, दाव पर लगेंगे 2700 करोड़, कमाई का बेहतरीन मौका

कितना करना होगा निवेश

आईपीओ से पहले, लघु वित्त बैंक ने 414 रुपये प्रति शेयर के निर्गम मूल्य पर 24,39,607 इक्विटी शेयरों के प्री-आईपीओ प्लेसमेंट का विकल्प चुना. निवेशकों में एसबीआई जनरल इंश्योरेंस, कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस, अनंता कैपिटल वेंचर्स फंड, अर्का नेक्स्ट वेंचर्स, कैपरी ग्लोबल होल्डिंग्स और आरपीएम वेंचर्स पार्टनर्स शामिल थे. एक्सिस कैपिटल, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज रजिस्ट्रार हैं. निवेशक न्यूनतम 36 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 36 शेयरों के गुणकों में बोली लगा सकते हैं. इसका अर्थ है कि निवेशक को न्यूनतम 14,148 रुपये का निवेश करना होगा.

क्या है आईपीओ का GMP

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों का अभी ग्रे मार्केट में कोई कारोबार नहीं हो रहा है. हालांकि, समझा जा रहा है कि इसपर अच्छा प्रीमियम मिल सकता है.

आईपीओ का अलॉटमेंट कम होगा

टी+3 लिस्टिंग नियम के मद्देनजर, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक की आईपीओ आवंटन तिथि 12 फरवरी 2024 होने की संभावना है. केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड को बुक बिल्ड इश्यू का आधिकारिक रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है.

कब लिस्ट होगें शेयर

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक बुक बिल्ड इश्यू 14 फरवरी 2024 को सूचीबद्ध हो सकता है.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Madhuresh Narayan is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola