ePaper

Indian Railway: कहीं कैंसल तो नहीं हो गया आपका टिकट,पढ़ लें जरूरी खबर, रेलवे ने जारी की है नई गाइडलाइन

Updated at : 11 Jan 2022 2:02 PM (IST)
विज्ञापन
Indian Railway: कहीं कैंसल तो नहीं हो गया आपका टिकट,पढ़ लें जरूरी खबर, रेलवे ने जारी की है नई गाइडलाइन

Indian Railway/IRCTC News: देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए रेलवे ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है. रेलवे की नई गाइडलाइन रेल यात्रा से संबंधित है. देश में बढ़ते कोरोना और ओमिक्रॉन के मामलों को देखते हुए भारतीय रेलवे ने अपने कुछ नियमों में बदलाव किया है.

विज्ञापन

Indian Railway/IRCTC News: क्या आप रेलवे (Indian Railway) से सफर करते हैं. अगर आपका जवाब हां है तो इस खबर को एक बार जरूर पढ़ लें. क्योंकि, इन दिनों रेलवे ने अपने कुछ नियमों में बदलाव किया है. जी हां.. देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए रेलवे ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है. रेलवे की नई गाइडलाइन रेल यात्रा से संबंधित है.

दरअसल, देश में बढ़ते कोरोना और ओमिक्रॉन के मामलों को देखते हुए भारतीय रेलवे ने अपने कुछ नियमों में बदलाव किया है. अब बिना वैक्सीनेशन नहीं मिलेगी ट्रेन में एंट्री. बढ़तो कोरोना संक्रमण को देखते हुए दक्षिण रेलवे ने लोकल ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए टीके की दोनों डोज को अनिवार्य कर दिया है. रेलवे के इस नियम के कारण अब वाले लोग जिन्होंने टीके की खुराक नहीं ली है लोकल ट्रेनों में यात्रा नहीं कर सकते हैं.

सबसे खास बात की लोकल ट्रेनों में वैसे यात्रियों को भी यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी, जिन्होंने टीके की पहला ही डोज लिया है. यानी रेलवे के नये नियम के मुताबिक लोकल ट्रेनों की यात्रा के लिए आपका दोनों डोज लिया होना बेहद जरूरी है. यानी दक्षिण रेलवे सिंगल डोज वाले लोगों को भी लोकल ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति नहीं देगा.

दक्षिण रेलवे ने साफ कर दिया है कि, रेलवे में सफर करने के लिए जरूरी कोरोना प्रोटोकॉल्स पूरे करने ही होंगे. रेलवे में टिकट या मासिक सीजन टिकट लेने से पहले अपना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाना अनिवार्य होगा. जिन यात्रियों के पास टीके लिये होने का सर्टिफिकेट होगा उन्हें ही टिकट दिया जाएगा. जिनके पास सर्टिफिकेट नहीं होगा उन्हे रेलवे टिकट नहीं देगा. गौरतलब है कि देश में कोरोना तेजी से फैल रहा है. इसी को देखते हुए रेलवे ने ऐहतियातन ये कदम उठाया है, ताकि कोरोना का कम से कम प्रसार हो.

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola