IRDAI Grievance Redressal: बीमा नियामक शिकायत निवारण तंत्र में करेगा सुधार

Published by : Agency Updated At : 07 Aug 2022 7:02 PM

विज्ञापन

2011 में शुरू की गई एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीएमएस) को ग्राहकों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने के मकसद से उन्नत किया जा रहा है.

विज्ञापन

IRDAI Grievance Redressal: बीमा नियामक इरडाई शिकायत निवारण को अधिक कुशल बनाने के लिए जल्द ही एक नया शिकायत निवारण तंत्र शुरू करेगा, जिसमें ग्राहकों को क्षेत्रीय भाषाओं में अपनी शिकायत दर्ज कराने का विकल्प मिलेगा.

सूत्रों ने कहा कि 2011 में शुरू की गई एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीएमएस) को ग्राहकों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने के मकसद से उन्नत किया जा रहा है. इसका नाम बदलकर ‘बीमा भरोसा’ रखा जाना है. सूत्रों ने कहा कि भारतीय बीमा नियामकीय एवं विकास प्राधिकरण (इरडाई) का नया पोर्टल ऑनलाइन शिकायतों को दर्ज करने और उन पर नजर रखने का एक जरिया होगा.

Also Read: GOOD NEWS: कार-बाइक चलाना होगा सस्ता, अच्छी ड्राइविंग पर प्रीमियम में मिलेगी छूट, खास ऐड-ऑन कवर को मंजूरी

साथ ही यह बीमा कंपनियों द्वारा शिकायतों के निपटान की निगरानी भी करेगा. उन्होंने कहा कि विभिन्न संस्थाओं के खिलाफ शिकायतों के पंजीकरण से लेकर, विभिन्न चरणों के माध्यम से शिकायतों के प्रसंस्करण और शिकायतों के अंतिम समाधान तक सभी सुविधाएं इस पोर्टल पर मौजूद होंगी. उन्होंने कहा कि पॉलिसीधारक बीमा कंपनियों के खिलाफ अपनी शिकायतों के निवारण के लिए 13 क्षेत्रीय भाषाओं में शिकायत दर्ज करा सकेंगे.

Also Read: Motor Insurance: महंगा होगा थर्ड पार्टी मोटर बीमा प्रीमियम? सरकार ने रखा यह प्रस्ताव

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola