IRCTC Offer: इस सस्ते टूर पैकेज से लें अरुणाचल प्रदेश घूमने का मजा, जानिए कितना आएगा खर्च
Published by : Pritish Sahay Updated At : 07 Feb 2023 6:48 AM
IRCTC Arunachal Tour Package: आईआरसीटीसी (IRCTC) की ओर से यात्रियों के लिए समय-समय पर कई तरह की टूर पैकेज के ऑफर आते रहते हैं. अब एक बार फिर IRCTC अरुणाचल से गुवाहाटी ऑफर पेश कर रहा है. ऑनलाइन बुकिंग जारी है. इसे आप बुक कर सकते हैं.
IRCTC Arunachal Tour Package: अगर आप घूमने के शौकीन हैं और अरुणाचल प्रदेश घूमना चाहते हैं तो आप आईआरसीटीसी की ओर से आपके लिए एक खास ऑफर है. IRCTC की ओर से आपके लिए सस्ता और बेहतरीन टूर पैकेज लाया है. इस ऑफर के तहत आप अरुणाचल प्रदेश के टूरिस्ट जगहों की सैर कर सकते हैं.
7 रात और 8 दिन का टूर पैकेज: आईआरसीटीसी (IRCTC) की ओर से दी जा रही इस खास ऑफर में 7 रात और 8 दिन का पैकेज है. इस टूर पैकेज का नाम Arunachal Gateway To Serenity EX Guwahati है. इस टूर पैकेज में यात्री फ्लाइट मोड में सफर करेंगे. आईआरसीटीसी के तहत दी जा रही टूर पैकेज में गुवाहाटी, तेजपुर, भालुकपोंग, दिरांग, तवांग, बोमिडिला और गुवाहाटी की सैर कराई जाएगी.
क्या-क्या है सुविधा: आईआरसीटीसी के इस टुअर पैकेज में ट्विन या ट्रिपल शेयरिंग में यात्री रह सकते हैं. एमएपी में खाने पीने की व्यवस्था होगी. जिसमें सुबह का नाश्ता और रात का खाना रहने के अनुसार मिलेगा. टूरिस्ट बस से पिक एंड ड्रॉप, ट्रांसफर और टूरिस्ट व्हीकल में साइटों की नजारा दिखाया जाएगा. यात्रा के कुल खर्च के रूप में 27,870 रुपये देने होंगे. आईआरसीटीसी के इस खास ऑफर को आप www.irctctourism.com पर जाकर बुक कर सकते हैं.
गौरतलब है कि आईआरसीटीसी (IRCTC) की ओर से यात्रियों के लिए समय-समय पर कई तरह की टूर पैकेज के ऑफर आते रहते हैं. अब एक बार फिर IRCTC अरुणाचल से गुवाहाटी ऑफर पेश कर रहा है. ऑनलाइन बुकिंग जारी है. इसे आप बुक कर सकते हैं. हर शुक्रवार को यात्रा शुरू होती है. इसके जरिए आज कई पर्यटन स्थलों की सैर कर सकते हैं. खास बात है कि इन टूर पैकेजों में यात्रियों के रहने और खाने की व्यवस्था भी आईआरसीटीसी अपने ओर से ही करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










