IRCTC, Indian Railways News: पूजा में घर जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी,जल्द पटरी पर दौड़ेगी यह ट्रेनें

Updated:
विज्ञापन

राजधानी रांची से कोलकाता के बीच शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन जल्द शुरू होगा. इस संबंध में रेलवे की ओर से सूचना जारी कर दी जायेगी. यह ट्रेन रविवार को छोड़कर सप्ताह में सभी दिन चलेगी.

विज्ञापन

रांची : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा पर अब अपने घर जाना और आसान हो गया है. भारतीय रेल (Indian Railways) ने त्योहारी सीजन में कोलकाता जाने के लिए शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन करने जा रही है. राजधानी रांची से कोलकाता के बीच शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन जल्द शुरू होगा. इस संबंध में रेलवे की ओर से सूचना जारी कर दी जायेगी. यह ट्रेन रविवार को छोड़कर सप्ताह में सभी दिन चलेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

आनंद विहार-पुरी : इसी तरह ट्रेन संख्या 02876 आनंद विहार-पुरी, स्पेशल ट्रेन नौ से प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को खुलेगी. आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 6:30 बजे प्रस्थान करेगी . इस ट्रेन का गया आगमन 00:15 बजे प्रस्थान 00:20 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 4:30 बजे प्रस्थान 4:35 बजे, मुरी आगमन 5:28 बजे प्रस्थान 5:30 बजे, टाटा नगर आगमन 7:32 बजे प्रस्थान 7:42 बजे तथा पूरी आगमन 16:50 बजे होगा.

नौ, 11 व 13 को मार्ग परिवर्तन : उधर, उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में रेल पटरियों के दोहरीकरण का कार्य होने के कारण ट्रेन संख्या 02875 पुरी-आनंद विहार स्पेशल नौ, 11 एवं 13 को पुरी से खुलने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, फैजाबाद, लखनऊ होते हुए आनंद विहार जायेगी. इसी तरह वापसी में भी यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग से आयेगी.

कुल 22 कोच होंगे : इन स्पेशल ट्रेनों में सामान यान के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 02 कोच, स्लीपर के 12 कोच, वातानुकूलित थ्री टियर के 04 कोच, वातानुकूलित 2 टियर के एक कोच तथा पैंट्री यान के एक कोच यानी कुल 22 कोच होंगे.

पुरी-आनंद विहार स्पेशल नौ से : इधर ट्रेन संख्या 02875 पुरी-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन नौ से प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को पूरी से चलेगी. पुरी से दिन के 10:55 बजे प्रस्थान करेगी. टाटानगर आगमन 19:30 बजे प्रस्थान 19:40 बजे, मुरी आगमन 22:10 बजे प्रस्थान 22:12 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 23:15 बजे प्रस्थान 23:25 बजे, गया आगमन 03:10 बजे प्रस्थान 03:15 बजे तथा आनंद विहार टर्मिनल आगमन 21:35 बजे होगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola