IPO Listing News: आईपीओ लाने की तैयारी में गोदावरी बायोरिफाइनरीज, 700 करोड़ रुपये से अधिक होगा इश्यू साइज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Apr 2022 9:51 PM
IPO Listing News: इथेनॉल और बायो-बेस्ड केमिकल बनाने वाली कंपनी गोदावरी बायोरिफाइनरीज लिमिटेड (Godavari Biorefineries) आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने की तैयारी में है.
IPO Listing News: इथेनॉल और बायो-बेस्ड केमिकल बनाने वाली कंपनी गोदावरी बायोरिफाइनरीज लिमिटेड (Godavari Biorefineries) आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने की तैयारी में है. कंपनी ने रविवार को कहा कि उसकी नजर मौजूदा जियो-पॉलिटिकल स्थिति पर बनी हुई है और वह सही समय आने पर शेयर बाजार में अपने सफर की शुरुआत करेगी.
इथेनॉल समेत जैव आधारित रसायनों की निर्माता गोदावरी बायोरिफाइनरीज लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक समीर सोमैया ने कहा कि अपने आईपीओ के लिए कंपनी को बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) से अंतिम मंजूरी मिल चुकी है. उन्होंने कहा कि आईपीओ के हमारे अनुरोध पर सेबी से 2021 के नवंबर अंत में मंजूरी मिल गई थी. शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने के लिए हमारे पास एक साल का वक्त है. इसके लिए हम सही समय का इंतजार कर रहे हैं.
गोदावरी बायोरिफाइनरीज लिमिटेड के सीईओ और एमडी समीर सोमैया ने कहा कि बीते कुछ महीनों में भूराजनीतिक हालात बदले हैं. उन्होंने कहा कि भूराजनीतिक हालात पर हमारी नजर बनी हुई है. सही समय होगा और बाजार सूचीबद्ध करने के लिए फिर से तैयार होगा तो हम भी इसकी योजना बनाएंगे. आईपीओ को सूचीबद्ध करवाने के लिए कंपनी के पास नवंबर 2022 तक का वक्त है. सोमैया ने बताया कि आरंभिक पेशकश करीब 370 करोड़ रुपये की होगी. हालांकि,सूत्रों ने बताया कि आईपीओ का समग्र आकार 700 करोड़ रुपये से अधिक का होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










