Post Office Scheme: डाकघर की इस योजना में करें निवेश, 10 लाख रुपये 5 सालों में हो जाएगा 14 लाख

Published by : Pritish Sahay Updated At : 08 Nov 2022 9:34 PM

विज्ञापन

डाकघर में निवेश काफी सुरक्षित माना जाता है. अधिकांश लोग डाकघर की योजनाओं में पैसा लगाना पसंद करते हैं. इसी कड़ी में डाकघर की एक योजना है नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम. जिसमें सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न तो मिलता ही है टैक्स छूट का भी लाभ मिलता है.

विज्ञापन
undefined

अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो आप पोस्ट ऑफिस की योजनाओं पर भी निवेश कर अच्छी कमाई कर सकते हैं. डाकघर की कई ऐसी योजनाएं हैं जो निवेशकों को अच्छा रिटर्न देती है. डाकघर की कई योजनाओं में एक नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम भी है.

undefined

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट डाकघर की बेहद खास योजना है. यह अपने निवेशकों को काफी अच्छा रिटर्न देती है. इस योजना के तहत फिलहाल सालाना 6.8 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है. ब्याज में चक्रवृद्धि दर से इजाफा होता है.

undefined

पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं में एनएससी भी बड़ा रिटर्न देने वाली स्कीम है. यह धारा 80 सी के तहत टैक्स लाभ के साथ गारंटीड रिटर्न भी देता है.

undefined

कई जानकार रिस्क से परहेज करने वाले निवेशकों को अक्सर इस योजना की सलाह देते हैं. नेशनल सिक्योरिटी स्कीम एक निश्चित रिटर्न की पेशकश करते हुए मूलधन को सुरक्षित रखता है.

undefined

एनएससी योजना की परिपक्वता अवधि 5 साल है. एनएससी कैलकुलेटर के हिसाब से देखे तो अगर इस योजना के तहत कोई 5 साल के लिए 10 लाख रुपये का निवेश करता है तो पूर्व निर्धारित अवधि के बाद इससे 14 लाख रुपये मिलेंगे.

undefined

इसी हिसाब से अगर कोई 5 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश करता है तो उसे 5 साल की अवधि के बाद 6,94,746 रुपये मिलेंगे.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola