International Flight News : 31 मार्च तक जारी रहेगा इंटरनेशनल फ्लाइट पर बैन, DGCA ने दी जानकारी
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 26 Feb 2021 9:40 PM
International Flights Ban Latest News Updates भारत से विदेश जाने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट्स की उड़ानों पर लगा बैन अब 31 मार्च तक जारी रहेगा. डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की ओर से यह निर्णय लिया गया है. डीजीसीए की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए एक बयान में इस बारे में जानकारी दी गयी है. इससे पहले इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर बैन की अवधि को बढ़ाकर 28 फरवरी 2021 किया गया था.

— DGCA (@DGCAIndia) February 26, 2021
डीजीसीए ने अपने फैसले में कहा है कि अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों का निलंबन 28 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है और अब इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर लगा बैन 31 मार्च तक जारी रहेगा. डीजीसीए की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हालांकि, इंटरनेशनल शेड्यूल फ्लाइट्स को सक्षम प्राधिकारी द्वारा चुनिंदा मार्गो पर केस-टू-केस आधार पर अनुमति दी जा सकती है. हालांकि, डीजीसीए ने कहा है कि यह बैन इंटरनेशनल ऑल-कार्गो ऑपरेशन और विशेष अनुमति वाली उड़ानों पर लागू नहीं होगा.
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे के मद्देनजर 23 मार्च से नियमित अंतरराष्ट्रीय यात्री विमान सेवा स्थगित है. हालांकि, वंदे भारत अभियान और एयर बबल सिस्टम के तहत मई से कुछ निश्चित देशों के लिए विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन की इजाजत है. भारत ने अमेरिका, ब्रिटेन, सऊदी अरब, केन्या, भूटान और फ्रांस समेत 27 देशों के साथ एयर बबल समझौता किया है. वहीं, घरेलू उड़ानों के परिचालन में लगातार तेजी आ रही है. इंटरनेशनल फ्लाइट 31 मार्च तक बैन रहने तथा Latest News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
Also Read: मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिले विस्फोटक मामले में सोलर इंडस्ट्रीज के जनरल मैनेजर ने दी ये जानकारीUpload By Samir Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए