Indian Railways: भारतीय रेलवे दे रहा 6000 रुपये जीतने का मौका? जानें क्या है सच

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 02 Nov 2022 8:48 PM

विज्ञापन

सोशल मीडिया में भारतीय रेलवे को लेकर जो खबर तेजी से वायरल हो रही है, उसमें दावा किया जा रहा है कि इंडियन रेलवे लोगों को 6000 रुपये जीतने का मौका दे रही है. मैसेज में एक सवाल भी दिया गया है, जिसमें पूछा गया कि भारतीय रेल की ओर से यात्रियों को ट्रांसपोर्ट सब्सिडी की सुविधा दी जा रही है?

विज्ञापन

भारतीय रेलवे को लेकर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि रेलवे ने एक लकी ड्रॉ निकाला है, जिसमें लोगों के लिए 6000 रुपये जीतने का पूरा मौका है. अगर आपने भी ऐसी कोई खबर पढ़ी है या आपके मोबाइल पर ऐसा कोई मैसेज आया है, तो आइये इस वायरल मैसेज का सच क्या है, यह जानें.

वायरल मैसेज में क्या किया जा रहा दावा

सोशल मीडिया में भारतीय रेलवे को लेकर जो खबर तेजी से वायरल हो रही है, उसमें दावा किया जा रहा है कि इंडियन रेलवे लोगों को 6000 रुपये जीतने का मौका दे रही है. मैसेज में एक सवाल भी दिया गया है, जिसमें पूछा गया कि भारतीय रेल की ओर से यात्रियों को ट्रांसपोर्ट सब्सिडी की सुविधा दी जा रही है? सवाल का जवाब देकर 6000 रुपये का लॉटरी जीत सकते हैं.

Also Read: Vande Bharat Train: वंदे भारत ट्रेन को जल्द मिलेगा इलेक्ट्रिक इंजन, भारतीय रेलवे कर रहा है ये खास तैयारी

क्या है वायरल मैसेज का सच

भारतीय रेलवे को लेकर मैसेज वायरल होने के बाद पीआईबी फैक्ट चेक की टीम ने मैसेज की पड़ताल की. पीआईबी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से वायरल का फोटो शेयर किया और बताया, यह पूरी तरह से फेक है. इंडियन रेलवे की ओर से ऐसी कोई भी स्कीम नहीं चलायी जा रही है. पीआईबी ने लोगों से आग्रह किया कि इस नकली लॉटरी के मैसेज को किसी से भी शेयर न करें.

Also Read: Fact Check: मोदी सरकार सभी को दे रही 5000 रुपये की आर्थिक सहायता ? जानें क्या है सच
Also Read: Fact Check: क्या मोबाइल सिम या कनेक्शन लेने के लिए जरूरी है आधार कार्ड ? जान लें ये काम की बात

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola