ePaper

भारी तूफान में हीथ्रो एयरपोर्ट पर शान से उतरी 'महाराजा' की सवारी, एयर इंडिया के पायलट की खूब हो रही तारीफ

Updated at : 20 Feb 2022 11:05 AM (IST)
विज्ञापन
भारी तूफान में हीथ्रो एयरपोर्ट पर शान से उतरी 'महाराजा' की सवारी, एयर इंडिया के पायलट की खूब हो रही तारीफ

बताते चलें कि ब्रिटेन इस समय भारी तूफानों का सामना करना पड़ रहा हैं. हालांकि, ब्रिटेन में यह पिछले 30 सालों के दौरान का सबसे बड़ा तूफान है. इस तूफानी महौल में लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग करना भी मुश्किल है.

विज्ञापन

नई दिल्ली : टाटा ग्रुप के हाथों में एयर इंडिया के जाते ही न केवल यात्री सुविधाओं में सुधार देखने को मिल रहा है, बल्कि आपातकालीन सुरक्षा व्यवस्था भी चुस्त होती दिखाई दे रही है. आम तौर पर तूफान या मौसम खराब होने की स्थिति में एयर इंडिया की इमरजेंसी लैंडिंग की खबरें देखने-सुनने को मिलती थीं, लेकिन इस बार लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर ‘महाराजा’ की सवारी भारी तूफानों के बीच भी बिना किसी हिचकोले के आसानी से लैंडिंग कर गई. अब सोशल मीडिया पर इस लैंडिंग का वीडियो सामने आने के बाद लोग पायलट की खूब तारीफ कर रहे हैं.

बताते चलें कि ब्रिटेन इस समय भारी तूफानों का सामना करना पड़ रहा हैं. हालांकि, ब्रिटेन में यह पिछले 30 सालों के दौरान का सबसे बड़ा तूफान है. इस तूफानी महौल में लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग करना भी मुश्किल है, लेकिन ऐसी स्थिति में भी भारतीय पायलट ने एयर इंडिया के विमान को आसानी से लैंडिंग कराने में सफलता हासिल की.


भारतीय पायलट की खूब हो रही तारीफ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रिटेन में यूनिस तूफान के बीच एयर इंडिया के पायलट ने लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर शानदार तरीके से विमान की लैंडिंग कराई. फिल्मी स्टाइल के इस कारनामे को देखकर हर कोई विमान के पायलट की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वायरल वीडियो में भी बिग जेट टीवी के संस्थापक जेरी डायर्स यह कह रहे हैं कि मैं बस देखना चाहता हूं कि क्या ये विमान ठीक से लैंड हो पाएगा. लग तो रहा है कि सफल हो गए हैं. ये तो काफी कुशल भारतीय पायलट हैं.

Also Read: टाटा के हाथ में जाते ही चहकने लगे ‘महाराजा’, टेकओवर के बाद से ही एयर इंडिया की सेवाओं आया सुधार
हर भारतीय गौरवान्वित

ब्रिटेन के भारी तूफान में विमान की सफल लैंडिंग कराने के बाद हर भारतीय गर्व महसूस कर रहा है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लगातार शेयर किया जा रहा है और उस पायलट की दिल खोलकर तारीफ की जा रही है. एक यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि ये तो काफी कुशल पायलट हैं. एयर इंडिया के पायलट ने सफलतापूर्वक बी787 ड्रीमलाइनर विमान को हीथ्रो एयरपोर्ट पर लैंड करवा दिया है. ये सफलता भी तब हासिल की गई, जब कई दूसरे पायलट विमान की लैंडिंग नहीं करवा पाए. हालांकि, कई फ्लाइटों को रद्द करना पड़ गया. जय हिंद

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola