ePaper

Income Tax Return: आयकर रिटर्न जमा करने का कल अंतिम दिन, शनिवार तक भरे गए 4.87 करोड़ रिटर्न

Updated at : 30 Jul 2022 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
Income Tax Return: आयकर रिटर्न जमा करने का कल अंतिम दिन, शनिवार तक भरे गए 4.87 करोड़ रिटर्न

Income Tax Return: आकलन वर्ष 2022-23 के लिए शनिवार शाम तक 4.87 करोड़ से अधिक रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं. अकेले शनिवार को ही शाम छह बजे तक 35 लाख से अधिक रिटर्न भरे गए. इसके पहले 29 जुलाई तक 4.52 करोड़ आईटीआर दाखिल किए जा चुके थे.

विज्ञापन

Income Tax Return: वित्त वर्ष 2021-22 के लिए आयकर रिटर्न भरने की समयसीमा खत्म होने से एक दिन पहले तक 4.87 करोड़ से अधिक रिटर्न (Income Tax Return) भरे जा चुके हैं. आयकर विभाग ने शनिवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए करदाताओं से निर्धारित तिथि 31 जुलाई से पहले आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने का अनुरोध किया.

शनिवार को दाखिल हुए 4.87 करोड़ से अधिक रिटर्न: विभाग ने बताया कि आकलन वर्ष 2022-23 के लिए शनिवार शाम तक 4.87 करोड़ से अधिक रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं. अकेले शनिवार को ही शाम छह बजे तक 35 लाख से अधिक रिटर्न भरे गए. इसके पहले 29 जुलाई तक 4.52 करोड़ आईटीआर दाखिल किए जा चुके थे. आयकर विभाग ने कहा, ‘‘आशा है कि आपने भी रिटर्न दाखिल कर दिया होगा, यदि नहीं किया तो कर दीजिए.

रविवार को भी दाखिल होंगे आयकर रिटर्न, खुले रहेंगे आयकर सेवा केंद्र: आकलन वर्ष 2022-23 के लिए आईटीआर दाखिल करने की तय समयसीमा 31 जुलाई 2022 है.” इसके साथ ही आयकर विभाग ने 31 जुलाई को रविवार होने के बावजूद सभी आयकर सेवा केंद्र खोले रखने का आदेश दिया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ई-फाइलिंग पोर्टल से जुड़े मुद्दों का तुरंत समाधान किया जा रहा है और करदाताओं की ओर से आने वाली हरेक शंका एवं सवाल का जवाब दिया जा रहा है.

अंतिम तिथि में बदलाव नहीं: आयकर रिटर्न जमा करने की समयसीमा बढ़ाने की सोशल मीडिया मंचों पर की जा रही मांग के बारे में पूछे जाने पर इस अधिकारी ने कहा कि फिलहाल विभाग इसके बारे में नहीं सोच रहा है. वित्त वर्ष 2020-21 के लिए रिटर्न भरने की समयसीमा 31 दिसंबर, 2021 तक बढ़ाई गई थी. इस दौरान कुल 5.89 करोड़ रिटर्न दाखिल किए गए थे.

Also Read: Bank Holidays August: अगस्त में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा ले जरूरी काम, यहां देखें पूरी लिस्‍ट

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola