Franchise क्या है ? घर बैठे फ्री में ऐसे शुरू करें अपना बिजनेस, हर महीने कमाएं लाखों
Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Jan 2023 8:32 AM
How start free Franchise business: जब आप फ्रेंचाइजी लेते है तो इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि आपको वो प्रोडक्ट या सर्विसेज खुद बनाना नहीं पड़ता आपको कंपनी की तरफ से बने हुए मिलते है. यहां जानें कैसें लें किसी के प्रोडक्ट या सर्विस की फ्रेंचाइजी
How start free Franchise business: फ्रेंचाइजी एक ऐसा काम है जिसमे आप किसी प्रसिद्ध के प्रोडक्ट या सर्विसेज को अपनी दुकान या शोरुम में बेचने का कम करते है ताकि आप उससे पैसे कमा सके. किसी कंपनी कि फ्रेंचाइजी ले के आप उस कंपनी के सामान को अपने शहर में अपनी जगह पर बेचने की अनुमति लेते है. जब आप फ्रेंचाइजी लेते है तो इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि आपको वो प्रोडक्ट या सर्विसेज खुद बनाना नहीं पड़ता आपको कंपनी की तरफ से बने हुए मिलते है.
फ्रैंचाइजी बिज़नेस एक ऐसा बिज़नस होता है जिसकी मदद से आप बिना ज्यादा इंवेस्टमेंट और रिस्क के पैसे कमा सकते है. इसमें आप एक ब्रांड या कंपनी की फ्रैंचाइजी ले लेते है एवं बदले में उन्हें एक Franchise Fees देते है. जिसके बाद वह ब्रांड और कंपनी आपकी जगह आपके शहर में आपको अपने के प्रोडक्ट और सर्विसेज बेचने की अनुमति प्रदान करती है जिसके बारे में लोग पहले से ही जानते है. इस बिज़नस के उदाहरण. मैकडोनल्ड, स्टारबक्स, डी-मार्ट, आईनॉक्स, एमआरएफ आदि है.
फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको पहले तय करना होगा की आप किस ब्रांड या कंपनी की फ्रेंचाइजी लेना चाहते है. एक बार आप यह तय कर लेते है तो इसके बाद आप उस ब्रांड या कंपनी की वेबसाइट पर जा कर उनके दिए हुए कॉन्टैक्ट पर सम्पर्क कर सकते है. जहाँ आपको जानकारी मिल जायगी. इसके अलवा आप फ्रेंचाइजी इंडिया की वेबसाइट पर जा कर उनसे सम्पर्क कर सकते है. फ्रेंचाइजी इंडिया के लोग आपको उस ब्रांड और कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने में मदद कर देंगे. लेकिन इसके बदले में आपसे कुछ फीस भी लेंगे.
यह फीस उनकी सर्विसेज की फीस होती है जिसमे वह आपकी फ्रेंचाइजी देने वाली कंपनी से डील करवाने में Help करते है. इसके अलवा कई सारी ऐसी वेबसाइट भी है जहाँ पर आपको फ्रेंचाइजी देने वाले ब्रांड्स और कंपनी के कॉन्टैक्ट नंबर या इमेल आईडी मिल जायगी जिसपर आप कॉन्टैक्ट कर सकते है.
इसके अलावा आप आधार कार्ड की फ्रेंचाइजी (Aadhaar Card Franchise) भी ले सकते हैं. अगर आप आधार कार्ड की फ्रेचाइजी चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको UIDAI द्वारा आयोजित एक परीक्षा पास करनी होगी. इसके बाद सर्विस सेंटर खोलने के लिए लाइसेंस दिया जाता है. जब आप परीक्षा पास कर लेंगे तो आपको आधार एनरॉलमेंट नंबर और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराना होता है. इसके बाद कॉमन सर्विस सेंटर से रजिस्ट्रेशन कराना होगा.
आधार फ्रेंचाइजी लाइसेंस लेने के लिए आपको NSEIT की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.nseitexams.com/UIDAI/LoginAction_input.action पर विजिट करना होगा.
पोस्ट ऑफिस की तरह से फ्रेंचाइजी (Post office Franchise) दी जा रही है यानी आप पोस्ट ऑफिस खोलकर पैसा कमा सकते हैं. बता दें पोस्ट ऑफिस की तरफ से दो तरह की फ्रेंचाइजी दी जाती हैं. इसमें पहली फ्रेंचाइजी आउटलेट की है और दूसरी पोस्टल एजेंट्स फ्रेंचाइजी है. फ्रेंचाइजी को लेने के लिए आपको सिर्फ 5000 रुपये खर्च करने होंगे. फ्रेंचाइजी मिलने के बाद आप कमीशन के जरिए कमाई कर सकते हैं.
फ्रेंचाइजी के लिए आप पोस्ट ऑफिस का ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ लें और ऑफिशियल साइट से ही आवेदन करें.
आवेदन करने के लिए आप (https://www.indiapost.gov.in/VAS/DOP_PDFFiles/Franchise.pdf) इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक कर सकते हैं.
अमूल बिना किसी रॉयल्टी या प्रॉफिट शेयरिंग के फ्रेंचाइजी ऑफर कर रही है. यही नहीं, अमूल की फ्रेंचाइजी लेने का खर्च भी बहुत ज्यादा नहीं है. आप 2 लाख से लेकर 6 लाख रुपए खर्च करके अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं. अमूल दो तरह की फ्रेंचाइजी ऑफर कर रहा है. पहली अमूल आउटलेट, अमूल रेलवे पार्लर या अमूल क्योस्क की फ्रेंचाइजी और दूसरी अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर की फ्रेंचाइजी. अगर आप पहली वाली में निवेश करना चाहते हैं तो 2 लाख रुपए निवेश करने होंगे. वहीं अगर दूसरी फ्रेंचाइजी लेने का सोच रहे हैं तो 5 लाख का निवेश करना होगा. इसमें नॉन रिफंडेबल ब्रांड सिक्योरिटी के तौर पर 25 से 50 हजार रुपये देने होंगे.
अगर आप फ्रेंचाइजी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको retail@amul.coop पर मेल करना होगा. इसके अलावा इस लिंक amul.com पर जाकर भी जानकारी ली जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










