होंडा ने अपने स्टाफ को दे डाले बोनस से ज्यादा पैसे, अब कंपनी मांग रही पूरा रिफंड

Updated:
विज्ञापन
होंडा ने अपने स्टाफ को दे डाले बोनस से ज्यादा पैसे, अब कंपनी मांग रही पूरा रिफंड

होंडा मोटर्स कंपनी ने अमेरिका के ओहियो स्टेट के मैरिसविले शहर में मौजूद अपनी फैक्टरी के कर्मचारियों को हाल ही में एक मेमो भेजा है. इस मेमो में कंपनी ने कहा है कि उसने ओवरपेड बोनस अमाउंट उनके खातों में जमा करा दिया है.

विज्ञापन

Honda Staff Bonus News: जापानी कार निर्माता कंपनी होंडा मोटर्स (Honda Motors) ने अपने कर्मचारियों को बोनस से ज्यादा पैसे दे डाले हैं और अब कंपनी पूरा पैसा रिफंड वापस मांग रही है. अमेरिका में होंडा के कर्मचारियों के बीच भारी-भरकम बोनस मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहा. इसके बाद जापानी कार निर्माता ने अपने मैरिसविले (Marysville), ओहियो (Ohio) में कर्मचारियों को एक ज्ञापन भेजा, जिसमें उन्हें सूचित किया गया कि कंपनी ने बोनस राशि से अधिक भुगतान किया था और स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें इसे वापस लौटाने के लिए कहा.

आदेश का विरोध और निंदा

वित्त वर्ष की पिछली तिमाही में कमाई घटने से परेशान होंडा मोटर्स ने अपने कर्मचारियों से कहा है कि उन्हें ‘ओवरपेड’ बोनस दे दिया गया है, जो वापस लिया जाएगा. मौजूदा बढ़ती महंगाई के इस दौर में बोनस को कर्मचारियों के लिए बड़ा सहारा माना जाता है. ऐसे में कर्मचारियों के खाते में आ चुके बोनस में से एक बड़ा हिस्सा वापस करने के आदेश का विरोध और निंदा हो रही है. बता दें कि होंडा मोटर्स को पिछली तिमाही के दौरान पिछले साल के मुकाबले मुनाफे में लगभग 5 प्रतिशत की कमी का सामना करना पड़ा है.

Also Read: Honda New SUV: अपनी नयी एसयूवी से भारतीय बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाएगी होंडा, जानें कंपनी का प्लान
वेतन से स्वत: कट जाएगी रकम

होंडा मोटर्स कंपनी ने अमेरिका के ओहियो स्टेट के मैरिसविले शहर में मौजूद अपनी फैक्टरी के कर्मचारियों को हाल ही में एक मेमो (Memo) भेजा है. इस मेमो में कंपनी ने कहा है कि उसने ओवरपेड बोनस अमाउंट उनके खातों में जमा करा दिया है. मतलब यह कि जितना बोनस बन रहा था, उससे ज्यादा कर्मचारियों को दे दिया गया है. NBC4 की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने आगे कहा है कि कर्मचारियों को यह ओवरपेड बोनस वापस करना होगा. अगर कर्मचारियों ने इस मेमो का जवाब नहीं दिया, तो यह रकम उनके मासिक वेतन से स्वत: कट जाएगी.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola