GST: 18,000 फर्जी कंपनियों का भंडाफोड़, 25,000 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का खुलासा

फर्जी कंपनियों ने की 17.89 करोड़ रुपये की जेएसटी चोरी
GST: कर अधिकारियों ने 18,000 फर्जी कंपनियों के खिलाफ 25,000 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का खुलासा किया है.
GST: कर अधिकारियों ने 18,000 फर्जी कंपनियों के खिलाफ 25,000 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का खुलासा किया है. पांच नवंबर (भाषा) के अनुसार, माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत पंजीकृत ये कंपनियाँ हाल ही में हुए एक राष्ट्रव्यापी अभियान में उजागर हुई हैं.
अधिकारियों ने 73,000 कंपनियों की पहचान की थी, जिन्हें संदेह था कि वे बिना किसी वास्तविक सामान की बिक्री के केवल ‘इनपुट टैक्स क्रेडिट’ (आईटीसी) का लाभ उठाने के लिए स्थापित की गई थीं, जिससे ये कंपनियाँ सरकारी खजाने को नुकसान पहुँचा रही थीं. एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से बताया कि, “फर्जी पंजीकरण के खिलाफ दूसरे राष्ट्रव्यापी अभियान में हमने सत्यापन के लिए लगभग 73,000 जीएसटीआईएन की पहचान की थी, जिनमें से करीब 18,000 को अस्तित्वहीन पाया गया. ये फर्जी कंपनियां लगभग 24,550 करोड़ रुपये की कर चोरी में शामिल थीं.”
Also Read: Success Story: कभी पत्नी से उधार लिया करते थे और आज खड़ा किया करोड़ों का बिजनेस
इस विशेष अभियान के दौरान कंपनियों ने लगभग 70 करोड़ रुपये का स्वैच्छिक जीएसटी भुगतान किया. सरकार फर्जी जीएसटी पंजीकरण की जांच के लिए लक्षित कार्रवाई कर रही है और अधिक भौतिक सत्यापन किया जा रहा है. यह अभियान 16 अगस्त से अक्टूबर के अंत तक चला. पिछले साल के पहले राष्ट्रव्यापी अभियान में 16 मई से 15 जुलाई के बीच जीएसटी पंजीकरण वाली 21,791 इकाइयों का अस्तित्व नहीं पाया गया था, जिसमें संदिग्ध कर चोरी का आंकड़ा 24,010 करोड़ रुपये था.
Also Read: Chhath Puja 2024 Bank Holiday: छठ पूजा पर बंद रहेंगे बैंक,जाने अपने शहर का अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




