ePaper

वोडाफोन-आइडिया यूजर्स के लिए खुशखबरी, इन प्लान्स पर फ्री कॉलिंग और डेटा के साथ Zee 5 का सब्सक्रिप्शन

Updated at : 08 Feb 2021 5:10 PM (IST)
विज्ञापन
Vodafone-Idea-5G-Plans

Vodafone-Idea-5G-Plans

वोडाफोन-आइडिया ने जी 5 के साथ एक पार्टनरशीप की है. जिसके तहत वोडाफोन-आइडिया के कई ऐसे प्लान्स हैं जिनमें आपको डेटा और कॉलिंग तो मिलेगी ही, इसके साथ साथ जी 5 की मुफ्त सुविधा मिलेगी. टेलिकॉम कॉक की माने तो, वोडाफोन-आइडिया अपने कई रिचार्ज के साथ मुफ्त जी 5 का सब्सक्रिप्शन दे रही है.

विज्ञापन

ऑनलाइन मूवीज और वेब सीरीज देखने का क्रेज इन दिनों बढ़ता जा रहा है. ऐसे शो की पॉपुलरिटी बढ़ रही है. ऐसे में रिलायंस जियो, एयरटेल और बीएसएनएल समेत ज्यादातर टेलिकॉम कंपनियां ओटीट (OTT) फ्री में दे रही हैं. वहीं, अगर आप वोडाफोन- आइडिया के ग्राहक हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. क्योंकि, वोडाफोन आइडिया अपने ग्राहकों को जी5 का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री में दे रही है.

दरअसल, वोडाफोन-आइडिया ने जी 5 के साथ एक पार्टनरशीप की है. जिसके तहत वोडाफोन-आइडिया के कई ऐसे प्लान्स हैं जिनमें आपको डेटा और कॉलिंग तो मिलेगी ही, इसके साथ साथ जी 5 की मुफ्त सुविधा मिलेगी. टेलिकॉम कॉक की माने तो, वोडाफोन-आइडिया अपने कई रिचार्ज के साथ मुफ्त जी 5 का सब्सक्रिप्शन दे रही है.

Also Read: सार्वजनिक क्षेत्र की तीन सौ से ज्यादा कंपनियों को घटा कर दो दर्जन तक सीमित करना चाहती है केंद्र सरकार

प्लान की क्या होगी कीमत : वोडाफोन-आइडिया अपने कई रिचार्ज के साथ मुफ्त जी 5 का सब्सक्रिप्शन तो दे रही है. लेकिन अब सवाल है कि इन प्लान की कीमत क्या होगी, तो हम आपको बताते है कि वोडाफोन-आइडिया प्लान्स की कीमत कंपनी ने क्या रखी है. वोडाफोन-आइडिया के प्लान्स की कीमत 355 रुपये से शुरू हो रही है. वोडाफोन-आइडिया (Vi) के 355 रुपये, 405 रुपये, 595 रुपये 795 रुपये और 2,595 रुपये के प्लान है जिसमें जी 5 मुफ्त सब्सक्रिप्शन दे रही है.

Also Read: LPG Cylinder Subsidy : एलपीजी पर मिलने वाली सब्सिडी होगी बंद ? जानें सरकार ने ऐसा क्या किया है

355 का प्लान: वोडाफोन-आइडिया का यह डेटा प्लान है. इस प्लान के साथ ZEE 5 का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन एक साल के लिए मिल जाता है. लेकिन इस प्लान में वॉइस कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा नहीं मिलेगी.

405 का प्लान: इसके अलावा वोडाफोन-आइडिया कोपनी 405 रुपये वाला प्लान भी लाई है. इसमें ग्राहक सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं, साथ ही इसके साथ 90 जीबी का डेटा भी मिलेगा. इसके अलावा हररोज 100 एसएमएस की सुविधा भी मिलती है. जबकि प्लान की वैलिडिटी 28 दिन के लिए है

595 का प्लान : इस प्लान के तहत कंपना यूर्जस को 112 जीबी डेटा दे रही है. इसके अलावा सभी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग की सुविधा दे रही है. साथ ही 100 SMS की सुविधी भी है. इसका वैलिडिटी प्लान 56 दिनों का है.

इसके अलावा कंपनी 795 और 2595 रुपये का प्लान भी दे रही है. जिसमें 84 और एक साल तक के लिए कंपनी वैलिडिटी दे रही है. 765 वाले प्लान में कंपनी रोज 2 जीबी डेटा दे रही है, इसके अलावा सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, और 100 एसएमएस हररोज की सुविधा दे रही है. वहीं, 365 वाले प्लान में कंपनी एक साल के लिए हर दिन 2 जीबी डेटा दे रही है. इसके अलावा सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हरदिन 100 एसएमएस की सुविधा मिल रही है.

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola