ePaper

Gold Price Today : सर्राफा बाजारों में सोना-चांदी के भाव में आई तेज गिरावट, जानिए आज का ताजा भाव

Updated at : 07 Jun 2022 1:32 PM (IST)
विज्ञापन
Gold Price Today : सर्राफा बाजारों में सोना-चांदी के भाव में आई तेज गिरावट, जानिए आज का ताजा भाव

सोना-चांदी के भाव में रोजाना बदलाव होता है. सर्राफा बाजार में 999 शुद्धता वाला सोना 262 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है. वहीं, 995 शुद्धता वाले सोना के भाव में करीब 261 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई.

विज्ञापन

नई दिल्ली : भारत के सर्राफा बाजारों में सोना-चांदी के भाव में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है. इंडियन बुलियन ज्वेलरी एसोसिएशन (आईबीजेए) की वेबसाइट के अनुसार, मंगलवार को घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को 24 कैरेट के सोना की कीमत 262 रुपये प्रति ग्राम की दर से गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, चांदी 924 रुपये प्रति किलो सस्ता हुई है. वेबसाइट के अनुसार, सर्राफा बाजार में गिरावट के साथ 10 ग्राम सोने की कीमत 50,850 रुपये निर्धारित की गई है. हालांकि, पिछले कारोबारी सत्र सोमवार को सोना 51,112 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंदहुआ. वहीं, मंगलवार को चांदी की कीमत 61,668 प्रति किलो तय की गई, जबकि सोमवार को यह 62,592 प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ था.

सोमवार को सोने के भाव में तेजी

वहीं, वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 43 रुपये की तेजी के साथ 50,908 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,865 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत भी 850 रुपये बढ़कर 62,211 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 61,361 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की कीमतों में मजबूती के अनुरूप दिल्ली में 24 कैरेट हाजिर सोना के भाव में 43 रुपये की तेजी आई.

रोजाना बदलते हैं सोना-चांदी के भाव

बता दें कि सोना-चांदी के भाव में रोजाना बदलाव होता है. सर्राफा बाजार में 999 शुद्धता वाला सोना 262 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है. वहीं, 995 शुद्धता वाले सोना के भाव में करीब 261 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई. इसके साथ ही, 916 शुद्धता वाला सोना 240 रुपये, 750 शुद्धता वाला 196 रुपये और 585 शुद्धता वाला सोना 154 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ.

Also Read: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रॉकेट की रफ्तार से बढ़े सोना-चांदी के भाव, अभी करेंगे निवेश तो रहेंगे फायदे में
एमसीएक्स में सोना तेज

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अगस्त महीने की डिलीवरी के लिए सोना 51 रुपये यानी 0.1 फीसदी की तेजी के साथ 51,021 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसमें 14,371 लॉट के लिए कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.34 फीसदी बढ़कर 1,856.50 रुपये प्रति औंस हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola