Gold price : रुपये में गिरावट से बढ़ गई सोने की चमक, जानिए दिल्ली के सर्राफा बाजार के आज का भाव
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 Dec 2020 8:52 AM
Gold price today : इंटरनेशनल मार्केट में बहुमूल्य धातुओं में तेजी और रुपये के मूल्य में गिरावट से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना (Gold) 496 रुपये की तेजी के साथ 50,297 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 49,801 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत भी इस दौरान 2,249 रुपये के उछाल के साथ 69,477 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. पिछला बंद भाव 67,228 रुपये प्रति किलोग्राम था.
Gold price today : इंटरनेशनल मार्केट में बहुमूल्य धातुओं में तेजी और रुपये के मूल्य में गिरावट से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना (Gold) 496 रुपये की तेजी के साथ 50,297 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 49,801 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत भी इस दौरान 2,249 रुपये के उछाल के साथ 69,477 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. पिछला बंद भाव 67,228 रुपये प्रति किलोग्राम था.
इंटरनेशनल मार्केट में भी सोना मजबूत : एचडीएफसी सिक्योरिटीज की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सोमवार को सुबह के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की गिरावट के साथ 73.73 रुपये प्रति डॉलर रह गया. उधर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,898 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी भी लाभ दर्शाती हुई 26.63 डॉलर प्रति औंस हो गई.
वायदा कारोबार में भी सोना तेज : वायदा कारोबार में सोमवार को सोना 411 रुपये की तेजी के साथ 50,715 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में फरवरी 2021 के महीने में डिलीवरी वाले सोना वायदा की कीमत 411 रुपये यानी 0.82 फीसदी की तेजी के साथ 50,715 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. इसमें 11,518 लॉट के लिए कारोबार किया गया. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली से सोना कीमतों में तेजी आई. इंटरनेशनल मार्केट न्यूयार्क में सोना 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,900.50 डॉलर प्रति औंस हो गया.
चांदी की बढ़ी चमक : उधर, वायदा बाजार में सोमवार को चांदी की वायदा कीमत 2,027 रुपये की तेजी के साथ 69,934 रुपये प्रति किलो हो गई. एमसीएक्स में चांदी के मार्च 2021 के महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 2,027 रुपये यानी 2.98 फीसदी की तेजी के साथ 69,934 रुपये प्रति किलो हो गई, जिसमें 14,606 लॉट के लिए कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि चांदी की कीमतों में तेजी आने का मुख्य कारण घरेलू मांग में तेजी आने की वजह से कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था. वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में चांदी 3.73 फीसदी की तेजी के साथ 27.01 डॉलर प्रति औंस चल रहा था.
कोरोना के बढ़ते मामलों से तेज हुआ सोना : एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक तपन पटेल ने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से टीका निकलने को लेकर जो धारणा बनी थी, उस पर असर हुआ. महामारी को लेकर चिंता बढ़ने के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई. उन्होंने कहा कि महामारी के कारण ब्रिटेन ने सख्ती से लॉकडाऊन के उपायों को लागू किया, जबकि यूरोप और दुनिया के अन्य भागों में प्रतिबंधों ने आर्थिक सुधार के संदर्भ में चिंता पैदा की है.
Posted By : Vishwat Sen
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










