Gold Rate : गोल्ड में निवेश करने वालों के लिए बेहतर मौका, सोना-चांदी के दाम में भारी गिरावट, जानिए कितनी टूटी कीमत?

Updated at : 02 Jul 2020 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
Gold Rate : गोल्ड में निवेश करने वालों के लिए बेहतर मौका, सोना-चांदी के दाम में भारी गिरावट, जानिए कितनी टूटी कीमत?

Gold Rate Todays : सोना में निवेश करने वालों के लिए बेहतरीन मौका है. गुरुवार को सोना-चांदी के दाम में भारी गिरावट दर्ज की गयी है. सर्राफा कारोबारियों के अनुसार, रुपये के मूल्य में सुधार आने के बाद गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 488 रुपये की गिरावट के साथ 49,135 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. हालांकि, बुधवार को सोना 49,623 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत भी 1,168 रुपये की हानि के साथ 50,326 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी. बुधवार को चांदी 51,494 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि रुपये के मूल्य में सुधार आने से सोने की कीमतों में गिरावट आयी. गुरुवार को रुपये का भाव 56 पैसे के सुधार के साथ 75.04 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,769 डॉलर प्रति औंस और चांदी 17.90 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित बनी रही.

वायदा बाजार में भी सोना टूटा : कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की, जिससे वायदा कारोबार में गुरुवार को सोना की कीमत 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 48,223 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी. एमसीएक्स में सोने के अगस्त महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 34 रुपये अथवा 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 48,223 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी, जिसमें 12,737 लॉट के लिए कारोबार हुआ. सोने के अक्टूबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 33 रुपये अथवा 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 48,356 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी, जिसमें 6,607 लॉट के लिए कारोबार हुआ. हालांकि, वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना भाव 0.04 फीसदी बढ़कर 1,779.10 डॉलर प्रति औंस हो गया.

चांदी के वायदा भाव भी टूटे : कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की, जिससे वायदा कारोबार में गुरुवार को चांदी की कीमत 60 रुपये की हानि के साथ 49,364 रुपये प्रति किग्रा रह गयी. एमसीएक्स में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 60 रुपये अथवा 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 49,364 रुपये प्रति किग्रा रह गयी, जिसमें 10,323 लॉट के लिए कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.02 फसदी की गिरावट के साथ 18.22 डॉलर प्रति औंस रह गयी.

Also Read: Gold Rates : शादी का सीजन ऑफ होते ही सोना के दाम में फिर आयी नरमी, मानसून में निवेश का बेहतर मौका

Posted By : Vishwat Sen

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola