Gold Rate : सर्राफा बाजार में सोना फिर हुआ महंगा, चांदी हुई कमजोर...जानिए, किस भाव बिका गोल्ड

Gold Rate : देश के सर्राफा बाजार (bullion market) में सोना (gold) एक बार फिर महंगा हो गया. वहीं, चांदी की कीमतों (silver price) में भारी गिरावट दर्ज की गयी. मंगलवार को सोना 85 रुपये की बढ़त के साथ 48,444 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. हालांकि, सोमवार को यह 48,359 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिका था. वहीं, सर्राफा बाजार में करीब 385 रुपये की भारी गिरावट के साथ चांदी मंगलवार को 48,870 रुपये प्रति किलो पर आ गयी. हालांकि, सोमवार को यह 49,255 रुपये प्रति किलो बेची गयी थी.

वायदा बाजार में सोना कमजोर : कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों की ओर से सौदों की कटान करने की वजह से वायदा कारोबार में मंगलवार को सोना की कीमत (gold price) 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 48,140 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी. एमसीएक्स (MCX) में सोने के अगस्त महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 85 रुपये अथवा 0.18 फीसी की गिरावट के साथ 48,140 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी, जिसमें 1,152 लॉट के लिए कारोबार हुआ. सोने के अक्टूबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 33 रुपये अथवा 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 48,320 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी, जिसमें 7,844 लॉट के लिए कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना भाव 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 1,787.30 डॉलर प्रति औंस था.
चांदी के वायदा भाव में आयी गिरावट : कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया, जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को चांदी की कीमत 385 रुपये की गिरावट के साथ 49,405 रुपये प्रति किग्रा रह गयी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 385 रुपये अथवा 0.77 फीसदी की गिरावट के साथ 49,405 रुपये प्रति किग्रा रह गयी, जिसमें 11,223 लॉट के लिए कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.28 फीसदी की गिरावट के साथ 18.35 डॉलर प्रति औंस रह गयी.
Posted By : Vishwat Sen
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए