Gold Prices Today : सोने की कीमत में आयी फिर गिरावट, आप भी जानें कितना हुआ सस्ता
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Sep 2020 8:35 AM
Gold Prices Today : सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई. चांदी की चमक भी कल थोडी कम थी. कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा बाजार में गुरुवार को सोना 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,781 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया.
सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई. चांदी की चमक भी कल थोडी कम थी. कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा बाजार में गुरुवार को सोना 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,781 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने में डिलीवरी सोना अनुबंध की कीमत 40 रुपये यानी 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,781 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. इसमें 14,098 लॉट के लिये कारोबार हुआ. अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,939.70 डॉलर प्रति औंस रह गया.
चांदी 1,799 रुपये गिरी: इधर, बहुमूल्य धातुओं के वैश्विक कीमतों में गिरावट आने के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 774 रुपये टूटकर 51,755 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इसकी जानकारी दी. इससे पिछले सत्र में सोना 52,529 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत भी 1,908 रुपये गिरकर 69,176 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी जो पहले 71,084 रुपये प्रति किलो थी.
क्या कहते हैं जानकार : एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘दिल्ली में 24 कैरेट के सोने की हाजिर कीमत में 774 रुपये की गिरावट आयी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नरमी दर्शाता 1,934 डॉलर प्रति औंस था जबकि चांदी का भाव 27.24 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहा. पटेल ने कहा, विश्व क अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से सोने की कीमतों में गिरावट का रुख कायम रहा. उन्होंने कहा कि अमेरिका के सकारात्मक आर्थिक आंकड़ों के आने से निवेशकों में जोखिम सहने की क्षमता बढ़ती दिखी.
बढ़ी सोने की डिमांड : सोने के आयात की बात करें तो अगस्त महीने इसमें भारी उछाल आयी है. अगस्त में भारत का स्वर्ण आयात एक साल पहले की तुलना में दोगुना रहा है. अगस्त में यह पिछले आठ महीने में सबसे ज्यादा है. जानकारों की मानें तो सरकार द्वारा लॉकडाउन में ढील के बाद ज्वैलर्स द्वारा अपना स्टॉक भरने साथ ही सोने की निवेश मांग में सुधार के कारण सोने के आयात में यह बढ़ोत्तरी देखी गई. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सरकारी सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है.
Posted By : Amitabh Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










