क्या 50 हजार से नीचे आने वाला है सोने का भाव? दुनियाभर में मंदी का पड़ेगा असर, जानिए Gold Rate Today

Author Agency
Updated:
विज्ञापन

Gold Price Todays : बहुमूल्य धातुओं के वैश्विक मूल्यों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 714 रुपये गिरकर 50,335 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया.

विज्ञापन

Gold Price Todays : बहुमूल्य धातुओं के वैश्विक मूल्यों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 714 रुपये गिरकर 50,335 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,049 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. हालांकि, चांदी की कीमत भी 386 रुपये की हानि के साथ 69,708 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई, जो इससे पिछले कारोबारी सत्र में 70,094 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना गिरावट दर्शाता 1,916 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 27.07 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही.

विज्ञापन

वायदा बाजार में सोना तेज

वायदा कारोबार में गुरुवार को सोना 361 रुपये की तेजी के साथ 50,870 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में फरवरी महीने में डिलीवरी वाले सोना वायदा की कीमत 361 रुपये यानी 0.71 फीसदी की तेजी के साथ 50,870 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. इसमें 8,999 लॉट के लिए कारोबार किया गया.

चांदी वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया, जिससे वायदा बाजार में गुरुवार को चांदी वायदा कीमत 312 रुपये की तेजी के साथ 69,729 रुपये प्रति किलो हो गई. एमसीएक्स में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 312 रुपये यानी 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 69,729 रुपये प्रति किलो हो गई, जिसमें 14,210 लॉट के लिए कारोबार हुआ.

क्या कहते हैं विश्लेषक

बाजार विश्लेषकों के अनुसार, कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई. अंतरराष्ट्रीय बाजार न्यूयॉर्क में सोना 0.58 फीसदी की तेजी दर्शाता 1,919.60 डॉलर प्रति औंस चल रहा था. उन्होंने कहा कि चांदी वायदा कीमतों में तेजी आने का मुख्य कारण घरेलू बाजार में तेजी के रुख की वजह से कारोबारियों की ताजा लिवाली करना था. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.64 फीसदी की तेजी के साथ 27.22 डॉलर प्रति औंस चल रहा था.

Also Read: Gold-Silver Price : 50 हजार के पार पहुंचा सोना का दाम, चांदी में जोरदार उछाल, जानिए आज का ताजा भाव

Posted By : Vishwat Sen

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola