Gold Price: क्या सोना खरीदने का सुनहरा मौका है ये, जानिए क्या रेट चल रह गोल्ड

Updated at : 31 Mar 2020 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
Gold Price: क्या सोना खरीदने का सुनहरा मौका है ये, जानिए क्या रेट चल रह गोल्ड

Gold Rate in india: वायदा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 0.81 फीसदी गिरकर 43,217 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इस दौरान, कमजोर वैश्विक कारणों के चलते प्रतिभागियों ने बिकवाली की.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वायदा बाजार में सोमवार को सोने का भाव (Sone ka Bhav) 0.81 फीसदी गिरकर 43,217 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इस दौरान, कमजोर वैश्विक कारणों के चलते प्रतिभागियों ने बिकवाली की. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में अप्रैल डिलीवरी के लिए सोने का भाव 354 रुपये या 0.81 फीसदी की गिरावट के साथ 43,217 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इसमें 85 लॉट के लिए कारोबार हुआ.

इसी तरह जून डिलीवरी के लिए सोना 462 रुपये या 1.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 43,083 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर आ गया. इसमें 975 लॉट के लिए कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि सोने की वायदा कीमतों में गिरावट कमजोर मांग के कारण रही. वैश्विक स्तर पर न्यू यॉर्क में सोना 0.84 फीसदी की गिरावट के साथ 1,640.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था.

दरअसल, शेयर बाजार में बीते सप्ताह मची उथल-पुथल के बीच सोने-चांदी की वायदा कीमतों में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट देखने को मिल रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी इन दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. ब्लूमबर्ग के मुताबिक, सोमवार सुबह अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 0.67 फीसदी या 10.86 डॉलर की गिरावट के साथ 1617.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा. वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव सोमवार सुबह 3.30 फीसदी या 0.48 डॉलर की गिरावट के साथ 13.99 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था.

बता दें कि देश में कोरोना वायरस की महामारी की वजह से संपूर्ण लॉकडाउन है. हालांकि, इस लॉकडाउन के चलते इस समय भारत में सोने-चांदी के हाजिर बाजार बंद हैं और इससे न केवल भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ-साथ वैश्विक अर्थव्यवस्था गहरा प्रभाव डाल है. आईएमएफ की चीफ क्रिस्टलीना जॉर्जिवा ने बीते शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘यह स्पष्ट है कि हम वैश्विक वित्तीय संकट की वजह से हम वर्ष 2009 से भी निचले स्तर के मंदी के दौर में प्रवेश कर चुके हैं.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola