Gold price today : सर्राफा बाजार में आज फिर घटा सोने का दाम, यहां जानिए 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव

Updated at : 23 Dec 2020 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
Gold price today : सर्राफा बाजार में आज फिर घटा सोने का दाम, यहां जानिए 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव

Gold price today : भारत के घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को एक बार फिर सोना के भाव में गिरावट दर्ज की गई. दिल्ली सर्राफा बाजार में 23 दिसंबर 2020 को सोने के भाव में 252 रुपये की कमी आई. वहीं, चांदी के दाम में आज 900 रुपये से ज्‍यादा कमी दर्ज की गई है. एक किलोग्राम चांदी (Silver Price Today) 933 रुपये सस्‍ती हो गई है. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 49,758 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी 67,429 रुपये प्रति किग्रा पर थी.

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना का भाव : दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 252 रुपये गिरकर 49,506 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इससे पहले, मंगलवार को सोने का भाव 49,758 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी का भाव भी 933 रुपये गिरकर 66,493 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया. इससे पिछले दिन यह 67,426 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,868 डॉलर और चांदी 25.53 डॉलर प्रति ट्राय औंस पर बोले गए.

क्यों घट रही हैं कीमतें : मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेस के उपाध्यक्ष जिंस (शोध) नवनीत दमानी ने कहा कि सोने की कीमतें पहले ही काफी बढ़ चुकी थीं. वहीं, अमेरिका में प्रोत्‍साहन पैकेज को मंजूरी के बाद अर्थव्‍यवस्‍था में सुधार की उम्‍मीदें बढ़ गई हैं. ऐसे में निवेशकों ने गोल्‍ड में आज खरीदारी कम की. हालांकि, ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्‍ट्रेन ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है. ज्‍यादातर देशों ने ब्रिटेन से फिलहाल सीधा संपर्क काटकर अपनी सीमाएं बंद कर दी हैं. उन्‍होंने कहा कि अगर ये डर और चिंता बढ़ी तो दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में फिर बढ़ोतरी होनी शुरू हो जाएगी.

Also Read: इनकम टैक्सपेयर्स हो जाएं सावधान, एक हफ्ते में खत्म हो जाएगा ITR दाखिल करने की आखिरी तारीख

Posted By : Vishwat Sen

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola