ePaper

Gold Price: पटना-रांची में बुलेट बन गया सोना, 10 दिन में आसमान पर चढ़ गया भाव

Updated at : 06 Jul 2024 10:34 AM (IST)
विज्ञापन
Gold Price in Patna | Before Akshaya Tritiya, gold crossed one lakh in Patna, silver price also increased drastically

Gold Price in Patna

Gold Price: दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार 5 जुलाई 2024 को सोने की कीमत 200 रुपये की तेजी के साथ 73,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई. बुधवार को दिल्ली में सोना 73,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

विज्ञापन

Gold Price: भारत में सोने की खरीद करना सबसे शुभ माना जाता है. खासकर, शादी-ब्याह में सोने के गहनों का सबसे अधिक इस्तेमाल होता है. शादी के सीजन के दौरान महज 10 दिनों में बिहार-झारखंड की राजधानी पटना-रांची में सोने की कीमत बुलेट की रफ्तार से बढ़ गई. इन दोनों प्रमुख शहरों में 25 जून से 5 जुलाई 2024 के दौरान 24 कैरेट वाला सोना करीब 800 रुपये महंगा हो गया, तो 22 कैरेट सोने की कीमत में 750 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

पटना-रांची में कितना महंगा हुआ हुआ Gold

द हिंदू बिजनेस लाइन की वेबसाइट के अनुसार, पटना-रांची में 25 जून से 5 जुलाई 2024 के दौरान 24 कैरेट सोने की कीमत 790 रुपये बढ़कर 72,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई है. 25 जून 2024 को इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 71,350 रुपये थी. इसी के साथ, पटना-रांची में इन्हीं 10 दिनों के दौरान 22 कैरेट सोना 750 रुपये बढ़कर 68,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है. 25 जून 2024 को इन दोनों प्रमुख शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत 67,950 रुपये थी.

दिल्ली में Gold महंगा

एचडीएफसी सिक्योरिटी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती की वजह से दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार 5 जुलाई 2024 को सोने की कीमत 200 रुपये की तेजी के साथ 73,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई. बुधवार को दिल्ली में सोना 73,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत भी 350 रुपये बढ़कर 93,400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. बुधवार को यह 93,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

वैश्विक बाजार में भी बढ़ी Gold की कीमत

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार कहते हैं कि दिल्ली के हाजिर बाजार में 24 कैरे सोने की कीमतें 73,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहीं, जो पिछले बंद भाव से 200 रुपये अधिक है. वैश्विक बाजारों में कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,363 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जो पिछले बंद भाव से सात डॉलर अधिक है. वैश्विक बाजार में चांदी भी बढ़त के साथ 30.55 डॉलर प्रति औंस पर रही. पिछले सत्र में यह 30.40 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी. शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के एसोसिएट उपाध्यक्ष (मूल मुद्रा और जिंस विभाग) प्रवीण सिंह का कहना है कि सोने के सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करने की उम्मीद है. हालांकि, एक मजबूत रोजगार रिपोर्ट सोने को फिर से नीचे ले जाएगी.

ये भी पढ़ें: HDFC Bank Credit Card से ट्रांजेक्शन पर 1 अगस्त से लगेगा चार्ज, देखें पूरी लिस्ट

वायदा बाजार में Gold का क्या है हाल

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों की ओर से ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 189 रुपये की तेजी के साथ 72,556 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 189 रुपये यानी 0.26 फीसदी की तेजी के साथ 72,556 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसमें 13,998 लॉट का कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.11 फीसदी की तेजी के साथ 2,371.90 डॉलर प्रति औंस हो गया. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों की ताजा लिवाली के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई.

ये भी पढ़ें: ITR Filing: आईटीआर फॉर्म भरने में कितना पैसा लेते हैं चार्टर्ड अकाउंटेंट?

चांदी वायदा की कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों की ओर से अपने सौदों का आकार बढ़ाने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 557 रुपये की तेजी के साथ 92,518 रुपये प्रति किग्रा हो गई. एमसीएक्स में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 557 रुपये यानी 0.61 फीसदी की तेजी के साथ 92,518 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. इसमें 23,296 लॉट का कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 30.88 डॉलर प्रति औंस हो गई. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई.

ये भी पढ़ें: ITR दाखिल करना क्यों है जरूरी? पढ़ें एक्सपर्ट की राय

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola