ePaper

Gold Price Today : दस हजार रुपये सस्ता हुआ सोना! आने वाले समय में कीमत होगी एक लाख के पार, जानें ताजा भाव

Updated at : 10 Aug 2021 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
Gold Price Today : दस हजार रुपये सस्ता हुआ सोना! आने वाले समय में कीमत होगी एक लाख के पार, जानें ताजा भाव

Gold Price Today : कारोबार के दूसरे दिन यानी आज सोने की कीमतों में फिर से बढ़त देखने को मिल रही है. सोना 140 रुपये महंगा होकर 46,089 रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold price today) के स्तर पर खुला है.

विज्ञापन

Gold Price Today : यदि आप सोने में निवेश को लेकर सशंकित हैं तो यह खबर आपके लिए खास है. जी हां… सोना अपने ऑल टाइम हाई से करीब 10,000 रुपये तक सस्ता हो चुका हैं. सोमवार को भारी गिरावट की मार झेलने के बाद मंगलवार को सोना थोड़ा मजबूत होता नजर आया. सोने की कीमतों (Gold price today) में आज 140 रुपये की बढ़त देखने को मिली. सोमवार को सोना 45,949 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था जबकि मंगलवार को यानी आज ये पीली धातु 46,089 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुली. इसके बाद सोने तेजी से नीचे गिरता चला गया.

वहीं दूसरी तरफ चांदी की कीमत (Silver price today) की बात करें तो इसमें भी आज तेजी देखने को मिल रही है. सोमवार को 62,637 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई चांदी मंगलवार को 456 रुपये की बढ़त के साथ 63,093 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खुलती नजर आई.

सोना वायदा कीमतों में गिरावट : इधर कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे स्थानीय वायदा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 402 रुपये की गिरावट के साथ 46,238 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 402 रुपये यानी 0.86 प्रतिशत की हानि के साथ 46,238 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. इसमें 13,655 लॉट के लिये कारोबार हुआ.

सोने में 317 रुपये, चांदी में 1,128 रुपये की गिरावट: वहीं बहुमूल्य धातुओं की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 317 रुपये की गिरावट के साथ 45,391 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार सोने का पिछला बंद भाव 45,708 रुपये प्रति 10 ग्राम था. चांदी की कीमत भी 1,128 रुपये लुढ़ककर 62,572 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. इसका पिछला बंद भाव 63,700 रुपये प्रति किलो था.

Also Read: PM-Kisan 9th Installment : जारी हुई पीएम किसान की नौवीं किस्त, यदि पैसा नहीं आया ताे…

एक लाख को पार करेगा सोना : स्पेन के Quadriga Igneo Fund मैनेजर डिएगो परिल्ला की मानें तो अगले तीन से 5 सालों में सोने की कीमत 3000 डॉलर से 5000 हजार डॉलर प्रति आउंस होने की संभावना नजर आ रही है. यदि भारतीय रुपये की बात करें तो पीली धातु की कीमत 78 हजार रुपये से 1,31,00 रुपये के बीच हो सकती हैं. यदि आपको याद हो तो डिएगो परिल्ला ने 2016 में अनुमान लगाया था कि 5 सालों में सोना अपने रिकार्ड स्तर पर नजर आएगी. उनका यह अनुमान पिछले साल सही होता दिखा था.

ऑल टाईम हाई : यदि आपको याद हो तो अगस्त 2020 में सोना अपने ऑल टाइम हाई पर था. लेकिन उसके बाद कीमतों में गिरावट होती चली गई. अगस्त 2020 में सोने की कीमत 56 हजार के पार चली गई थी. एक वक्त 10 ग्राम सोने का भाव 43 हजार रुपये तक पहुंच गया था.

भाषा इनपुट के साथ

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola