ePaper

PM-Kisan 9th Installment : जारी हुई पीएम किसान की नौवीं किस्त, यदि पैसा नहीं आया ताे...

Updated at : 09 Aug 2021 2:33 PM (IST)
विज्ञापन
PM-Kisan 9th Installment : जारी हुई पीएम किसान की नौवीं किस्त, यदि पैसा नहीं आया ताे...

PM-Kisan 9th Installment,PM Kisan Samman Nidhi, पीएम किसान स्कीम के तहत किसानों को 2000 रुपये की 3 किस्तों में साल में 6000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है.

विज्ञापन

PM-Kisan 9th Installment : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan Updates) योजना के तहत वित्तीय लाभ की अगली किस्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जारी कर दी है. 9.75 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को 19,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे अकाउंट में ट्रांसफर की गई.

राशि जारी करने के दौरान पीएम मोदी किसानों (PM Kisan Samman Nidhi) के साथ बातचीत भी की. यहां चर्चा कर दें कि पीएम किसान स्कीम के तहत किसानों को 2000 रुपये की 3 किस्तों में साल में 6000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है. 8वीं किस्त 14 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी किया था.

उल्लेखनीय है कि कई किसान ऐसे भी हैं, जिन्होंने इस योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन किया था, लेकिन उनके खाते में पैसे नहीं आये. इन किसानों के डॉक्यूमेंट में गड़बड़ी की वजह से ऐसा हो रहा है. यदि आपने भी इस योजना के लिए आवेदन किया है और आपको पैसे नहीं मिले हैं तो आप अपने आवेदन के स्टेटस को एक बार चेक करने का काम करें.

Also Read: LPG Subsidy Update : नहीं मिल रहा रसोई गैस सब्सिडी का पैसा तो करें ये आसान काम
पीएम किसान स्कीम : ऐसे करें चेक और ये है सामाधान

-PM-Kisan Scheme की ऑफिशियल वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) को अपने कंप्यूटर पर ओपन कर लें.

-इसके फार्मर कॉर्नर के अंदर जाकर Edit Aadhaar Details ऑप्शन पर क्लिक कर दें.

-आप यहां पर अपना आधार नंबर दर्ज कर दें और इसके बाद एक कैप्चा कोड डालकर सबमिट करने का काम करें.

-यदि आपका केवल नाम गलत दर्ज है यानी कि अप्लीकेशन और आधार में जो आपका नाम है दोनों अलग-अलग है तो आप इसे ऑनलाइन ठीक करने में सक्षम हैं.

-यदि कोई और गलती है तो इसके लिए आप अपने लेखपाल और कृषि विभाग कार्यालय में संपर्क करने का काम करें.

-इसे अलावा वेबसाइट पर दिए गए Helpdesk ऑप्शन पर क्लिक करके आप आधार नंबर, अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर एंटर करने के बाद जो भी गलतियां हैं, उन्हें सुधार करने में सक्षम हैं. जैसे आधार नंबर में सुधार, स्पेलिंग में गलती ऐसी तमाम गलतियों को ठीक आप आसानी से कर सकते हैं. आपके पैसे क्यों खाते में नहीं भेजे गये हैं, इसकी भी जानकारी मिल जाएगी, ताकि आप गलतियों को सुधार कर सकें.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola