Gold Price Today : अक्षय तृतीया से 771 रुपये बढ़कर 46,065 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया सोना

Updated:
विज्ञापन

वायदा बाजार में सटोरियों की लिवाली की वजह से सोमवार को अक्षय तृतीया के पहले सोना 771 रुपये बढ़कर 46,065 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वायदा बाजार में सटोरियों की लिवाली की वजह से सोमवार को अक्षय तृतीया के पहले सोना 771 रुपये बढ़कर 46,065 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. हालांकि, सर्राफा बाजार में बीते दिनों सोना-चांदी की कीमतों में चल रही गिरावट के दौरान बाजार के विशेषज्ञों का यह कहना था कि 26 अप्रैल को होने वाले अक्षय तृतीया के दौरान सोने-चांदी की कीमतों में मजबूती आने की उम्मीद है, लेकिन बीते गुरुवार से ही बाजार में सोने के भाव में तेजी का रुख बरकरार है. बीते शुक्रवार यानी 10 अप्रैल को गुड फ्राइडे की वजह से वायदा बाजार बंद था.

विज्ञापन

Also Read: Coronavirus Lockdown : गोल्ड प्राइस में जबरदस्त उछाल आने की संभावना, अक्षय तृतीया को ज्वेलरी बाजार में दिखेगी रौनक

वायदा बाजार में सोमवार को सोने की मांग में तेजी के चलते सटोरियों ने ताजा सौदे किये, जिसके चलते पीली धातु का भाव 771 रुपये बढ़कर 46,065 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून के लिए सोने का सौदा 771 रुपये या 1.7 फीसदी बढ़कर 46,065 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसमें 17,577 लॉट के लिए कारोबार हुआ.

इसी तरह, अगस्त डिलीवरी के लिए सोने का भाव 737 रुपये या 1.62 फीसदी की तेजी के साथ 46,223 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसमें 1,986 लॉट के लिए कारोबार हुआ. विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर मांग के कारण सोने की कीमतों में तेजी आयी. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का भाव 0.61 फीसदी घटकर 1,742.10 डॉलर प्रति औंस रह गया.

गौरतलब है कि इस साल 26 अप्रैल को अक्षय तृतीया की पर्व मनाया जाएगा. हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया या आखा तीज मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन जो भी शुभ कार्य किए जाते हैं, उनका भविष्य में अच्छा शुभफल मिलता है. इसी वजह से इसे अक्षय तृतीया कहा जाता है. यूं तो साल में सभी महीनों के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि शुभ कही जाती है, लेकिन वैशाख की तृतीया तिथि स्वयंसिद्ध मुहूर्तों में अति शुभ तिथि कही गयी है. मान्यता यह है कि अक्षय तृतीया पर भारत में जोरदार तरीके से सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी की जाती है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola