आखिर सर्राफा बाजार में ऐसा क्या हुआ कि 1,550 रुपये टूट गया सोना और चांदी 3,000 रुपये लुढ़की?
Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 07 Apr 2025 8:39 PM
Gold price crash
Gold Price Crash: कमजोर वैश्विक संकेतों और भारी बिकवाली के चलते दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 1,550 रुपये टूटकर 91,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी 3,000 रुपये गिरकर 92,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. व्यापार तनाव, अमेरिकी CPI डेटा और आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा बैठक बाजार की चाल को प्रभावित कर सकते हैं.
Gold Price Crash: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमजोर रुख के बीच आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की बिकवाली की वजह से आखिरी वक्त में सोना की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई. सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली. 99.9% शुद्धता वाला सोना 1,550 रुपये गिरकर 91,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इसके अलावा, 99.5% शुद्धता वाला सोना भी गिरकर 91,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. लगातार पांचवें सत्र में यह गिरावट दर्ज की गई है.
चांदी में भी आई जबरदस्त गिरावट
इतना ही नहीं, बिकवाली के दौर में चांदी की कीमतों में भी बड़ा उथल-पुथल देखने को मिला. शुक्रवार के बंद स्तर 95,500 रुपये प्रति किलोग्राम से चांदी 3,000 रुपये टूटकर 92,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. बीते पांच सत्रों में चांदी कुल 10,500 रुपये प्रति किलोग्राम तक गिर चुकी है.
सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट की मुख्य वजह
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार, शेयर बाजारों और दूसरे एसेट क्लासेज में घबराहटपूर्ण बिकवाली से कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है. वहीं, बढ़ते वैश्विक व्यापार तनाव, अमेरिकी टैरिफ और चीन के जवाबी कदमों ने बाजार की धारणा को कमजोर कर दिया है.
वैश्विक बाजार में क्या हो रहा है?
- हाजिर सोना 10.16 डॉलर की गिरावट के साथ 3,027.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया.
- वहीं, हाजिर चांदी एशियाई बाजार में 1.65% बढ़कर 30.04 डॉलर प्रति औंस हो गई.
इसे भी पढ़ें: पुराने सिक्के बेचकर कर सकते हैं मोटी कमाई? भरोसेमंद प्लेटफॉर्म जानकर करें सौदा
आगे कैसा रहेगा बाजार का रुख?
एलकेपी सिक्योरिटीज और कोटक सिक्योरिटीज के अनुसार, अमेरिकी CPI आंकड़े और ब्याज दरों में संभावित कटौती सोने के भाव पर असर डाल सकते हैं. भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा बैठक पर भी निवेशकों की नजर टिकी रहेगी.
इसे भी पढ़ें: PMMY Tarun Plus: 20 लाख तक का बिना गारंटी लोन, 4 महीने में जोड़े गए 25,000 नए लाभार्थी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










