सोने ने लगाई 50 रुपये की मजबूत हाजिरी, 500 रुपये गंवा बैठी चांदी

Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 01 Jun 2024 6:06 PM

विज्ञापन

Gold-Silver Price

Gold Rate: विदेशी बाजारों में कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,341 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जो पिछले बंद भाव से दो डॉलर अधिक है. चांदी की कीमत 31.20 डॉलर प्रति औंस रही. पिछले कारोबारी सत्र में यह 31.65 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी.

विज्ञापन

Gold Rates: अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती की वजह से दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना ने शुक्रवार को 50 रुपये की मजबूत हाजिरी लगाई है. वहीं, एक लाख के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने चूकने के बाद चांदी 500 रुपये गंवा बैठी. एचडीएफसी सिक्योरिटीज की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 50 रुपये की बढ़त के साथ 72,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा. हालांकि, गुरुवार के कारोबारी सत्र में सोना 72,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी की कीमत 500 रुपये टूटकर 95,500 रुपये प्रति किलोग्राम रही. गुरुवार को यह 1,100 रुपये 96,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

दिल्ली में सोना महंगा, चांदी सस्ती

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजारों में हाजिर 24 कैरेट सोने की कीमत 72,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रही, जो गुरुवार को बंद भाव से 50 रुपये अधिक है. विदेशी बाजारों में कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,341 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जो पिछले बंद भाव से दो डॉलर अधिक है. उन्होंने कहा कि शुक्रवार को सोने में थोड़ी तेजी आई. इसका कारण अमेरिका में पहली तिमाही के जीडीपी आंकड़े को लेकर निराशा है, जो अर्थव्यवस्था में नरमी का संकेत देता है. हालांकि, चांदी की कीमत 31.20 डॉलर प्रति औंस रही. पिछले कारोबारी सत्र में यह 31.65 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी.

वायदा कारोबार में भी सोना तेज

इसके अलावा, मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों की ओर से ताजा सौदों में लिवाली किए जाने की वजह से वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 24 रुपये की तेजी के साथ 72,240 रुपये प्रति 10 ग्राम हुई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 24 रुपये यानी 0.03 फीसदी की तेजी के साथ 72,240 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसमें 17,059 लॉट का कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.07 फीसदी की तेजी के साथ 2,364.90 डॉलर प्रति औंस हो गया.

और पढ़ें: Fixed Deposit से बंपर कमाई, जानें बैंकों का इंट्रेस्ट रेट

वायदा कारोबार में 747 रुपये टूटी चांदी

कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों की ओर से अपने सौदों का आकार घटाने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 747 रुपये की गिरावट के साथ 93,376 रुपये प्रति किग्रा रह गया. एमसीएक्स में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 747 रुपये यानी 0.79 फीसदी की गिरावट के साथ 93,376 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया. इसमें 27,074 लॉट का कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.62 प्रतिशत की हानि के साथ 31.34 डॉलर प्रति औंस रह गई.

और पढ़ें: रतन टाटा की इन 8 कंपनियों के नाम के आगे नहीं जुड़ा है TATA

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola