Gold Price Today : डॉलर की मजबूती से सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की बढ़ी चमक, कीमतों पर बना रहेगा दबाव

Published by :KumarVishwat Sen
Published at :22 Sep 2022 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
Gold Price Today : डॉलर की मजबूती से सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की बढ़ी चमक, कीमतों पर बना रहेगा दबाव

गुरुवार को सोने का वायदा भाव 62 रुपये चढ़कर 49,505 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने का अक्टूबर आपूर्ति वाला अनुबंध 62 रुपये या 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,505 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था.

विज्ञापन

नई दिल्ली : वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं के दामों में तेजी और रुपये में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 442 रुपये के उछाल के साथ 50,399 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. पिछले कारोबारी सत्र में पीली धातु का भाव 49,957 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. सोने की तरह चांदी भी 558 रुपये के उछाल के साथ 58,580 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 58,022 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

डॉलर की मजबूती से बढ़ी सोने की चमक

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 51 पैसे टूटकर 80.47 प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,677 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था. चांदी 19.69 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि डॉलर सूचकांक के अपने 20 साल के उच्चस्तर से नीचे आने के बाद सोने ने अपने शुरुआती नुकसान की भरपाई की और यह लाभ में कारोबार कर रहा था.

वायदा कारोबार में सोना मजबूत

उधर, मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाए जाने से गुरुवार को सोने का वायदा भाव 62 रुपये चढ़कर 49,505 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने का अक्टूबर आपूर्ति वाला अनुबंध 62 रुपये या 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,505 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. इसमें 7,699 लॉट के लिए कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,667.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था.

Also Read: Gold Price Today : बाजार में सोना के दाम में तेजी, चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज का ताजा भाव
चांदी की कीमतों में भी वृद्धि दर्ज

वहीं, वायदा बाजार में गुरुवार को चांदी की कीमत 136 रुपये की तेजी के साथ 57,434 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 136 रुपये यानी 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,434 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. इसमें 16,662 लॉट के लिए कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में तेजी के रुख के चलते कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19.39 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola