सरकार देगी स्मार्टफोन फ्री में वो भी आपकी पसंद का, जानें क्या है यह योजना

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 17 Jun 2023 6:37 AM

विज्ञापन

कितने जीबी का मोबाइल खरीदना है… कौन सा ब्रांड आपको पसंद है जिसे आप खरीदना चाहते हैं. कौन सा मॉडल खरीदना है. हम कंपनियों से इस बाबत बात कर रहे हैं. जानें राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने क्या कहा

विज्ञापन

यदि आप मोबाइल खरीदने जा रहे हैं और आप राजस्थान के रहने वाले हैं तो ये खबर आपके लिए खास है. जी हां…सरकार आपको फ्री में मोबाइल देगी. इसके लिए आपको पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है. दरअसल राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता को लुभाने का प्रयास कर रही है. इस क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि सरकार अगस्त में रक्षा बंधन पर शुरू होने जा रही योजना के तहत महिलाओं को स्मार्टफोन के बदले एक निश्चित नकद राशि देने पर विचार कर रही है.

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि हम फ्री में स्मार्टफोन देंगे जिसमें आपको 3 साल तक फ्री इंटरनेट मिलेगा. यहां चर्चा कर दें कि सीएम गहलोत ने बजट 2021 में राजस्थान की 1.35 करोड़ महिलाओं को स्मार्टफोन देने का ऐलान किया था. कुछ समय पहले उन्होंने इस साल 30 अगस्त को रक्षाबंधन से चरणबद्ध तरीके से स्मार्टफोन देने की बात भी कह चुके हैं.

अलग-अलग स्पेसिफिकेशंस के साथ कई तरह के फोन बाजार में उपलब्ध

इस योजना को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ताजा बयान सामने आया है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि सरकार महिलाओं को स्मार्टफोन देने के बजाय उनकी पसंद का मोबाइल फोन खरीदने के लिए एक निश्चित राशि देने पर विचार कर रही है. अलग-अलग स्पेसिफिकेशंस के साथ कई तरह के फोन बाजार में उपलब्ध हैं. हर कोई अपनी पसंद का मोबाइल ही खरीदता है.


कौन सा ब्रांड आपको पसंद है बताएं

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आगे इस योजना को लेकर कहा कि मोबाइल एक ऐसी चीज है, जिसे आप बाजार में खरीदने जाएंगे तो आपको अपनी पसंद का मिल जाएगा. जैसे… कितने जीबी का मोबाइल खरीदना है… कौन सा ब्रांड आपको पसंद है जिसे आप खरीदना चाहते हैं. कौन सा मॉडल खरीदना है. हम कंपनियों से इस बाबत बात कर रहे हैं. कंपनियां महंगाई राहत शिविर जैसे काउंटर स्थापित करें और लोगों को विकल्प दें. गहलोत ने कहा कि सरकार महिलाओं को मोबाइल खरीदने के लिए एक निश्चित राशि (उनके बैंक खाते में) देने पर विचार कर रही है. कितनी राशि दी जाए इस पर चर्चा जारी है. स्मार्टफोन देने का मकसद महिला सशक्तिकरण है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola