ePaper

PM Ujjwala Yojana Online: फ्री LPG कनेक्‍शन लेने के लिए ये डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए आपके पास

Updated at : 26 Jul 2022 2:22 PM (IST)
विज्ञापन
PM Ujjwala Yojana Online: फ्री LPG कनेक्‍शन लेने के लिए ये डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए आपके पास

Kolkata: A worker carries an LPG cylinder to load it onto a truck for delivery, in Kolkata, Tuesday, March 02, 2021. LPG prices have gone up by Rs 125 per 14.2-kg cylinder since the beginning of February. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI03_02_2021_000115A)

PM Ujjwala Yojana Online: बीपीएल राशन कार्ड या किसी राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया राशन कार्ड, जिसमें गरीबी रेखा से नीचे होने का प्रमाण आपके पास होना चाहिए. जानें PM Ujjwala Yojana के लिए और क्‍या चाहिए डॉक्यूमेंट्स

विज्ञापन

PM Ujjwala Yojana: यदि आप मुफ्त रसोई गैस का कनेक्‍शन चाहते हैं तो आगे की खबर आपके काम की है. जी हां…सरकार जिस योजना को गरीबों के लिए लेकर आयी है उसका नाम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PM Ujjwala Yojana Updates) है. आपको बता दें कि भारत में अभी भी ऐसी महिलाओं की संख्या बहुत अधिक है, जिनके पास एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्‍ध नहीं है. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.pmuy.gov.in/index.aspx को अपने कंप्यूटर पर ओपन करने की जरूरत है.

किसे मिलता है PM Ujjwala योजना का लाभ

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सरकार गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लाभार्थियों को एलपीजी का कनेक्शन उपलब्‍ध कराती है. यहां आपको यह बता दें कि इस योजना का लाभ केवल महिलाओं को दिया जाता हैं. साथ ही आवेदक महिला की उम्र कम से कम 18 साल होनी ही चाहिए. इसके अलावा यदि एक ही घर में इस योजना के तहत कोई अन्य एलपीजी कनेक्शन होगा तो उन्हें सरकार की ओर से इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा.

PM Ujjwala Yojana लेने के लिए ये डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए

-उज्ज्वला कनेक्शन के लिए ई-केवाईसी (know your customer) जरुरी होता है.

-बीपीएल राशन कार्ड या किसी राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया राशन कार्ड, जिसमें गरीबी रेखा से नीचे होने का प्रमाण आपके पास हो.

-आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड की आपको जरूरत होगी.

-बैंक खाता नंबर और आईएफएससी कोड की जरूरत होगी.

-एक पासपोर्ट साइज का फोटो अपने साथ रखें.

Also Read: LPG Price Hike : क्‍या फिर बढ़ेगी रसोई गैस की कीमत ? जानें अभी क्‍या है भाव
ऐसे करें उज्जवला योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन

-सबसे पहले उज्जवला योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://www।pmuy।gov।in/hi/ को अपने कंप्यूटर पर ओपन कर लें.

-यहां पर आपको इण्डेन, भारत गैस और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी) के ऑप्शन नजर आयेंगे.

-आप अपनी सुविधा अनुसार को भी ऑप्शन चुनने का का करें.

-इसके बाद सावधानीपूर्वक सभी डिटेल्स भरने का काम करें.

-इसके आलावा आप चाहे तो फॉर्म डाउनलोड कर लें. इसे भरकर पास गैस एजेंसी डीलर के पास जमा भी कर सकते हैं.

-डॉक्यूमेंट वैरिफाई होने के बाद आपको एलपीजी गैस कनेक्शन जारी करने का काम किया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola