PM Ujjwala Yojana Online: फ्री गैस कनेक्शन लेने के लिए करना होगा ये काम, पूरी प्रक्रिया जानें

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 13 Nov 2022 1:17 PM

विज्ञापन

Kolkata: A worker loads an LPG cylinder onto a truck for delivery, in Kolkata, Tuesday, March 02, 2021. LPG prices have gone up by Rs 125 per 14.2-kg cylinder since the beginning of February. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI03_02_2021_000114B)

PM Ujjwala Yojana Online: बीपीएल राशन कार्ड या किसी राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया राशन कार्ड, जिसमें गरीबी रेखा से नीचे होने का प्रमाण आपके पास होना चाहिए. जानें PM Ujjwala Yojana के लिए और क्‍या चाहिए डॉक्यूमेंट्स

विज्ञापन

PM Ujjwala Yojana: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PM Ujjwala Yojana Updates) गरीबों के लिए केंद्र सरकार चलाती है जिसके अंतर्गत गरीबो मुफ्त में रसोई गैस का कनेक्‍शन दिया जाता है. करोड़ों महिलाओं को य सुविधा मिल चुकी है लेकिन भारत में अभी भी ऐसी महिलाओं की संख्या बहुत अधिक है, जिनके पास एलपीजी गैस सिलेंडर का कनेक्‍शन नहीं पहुंचा है. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.pmuy.gov.in/index.aspx को अपने कंप्यूटर या फोन पर ओपन करने की जरूरत है. आपका गैजेट इंटरनेट से कनेक्‍ट होना चाहिए.

किसे मिलता है PM Ujjwala योजना का लाभ

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सरकार गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लाभार्थियों को एलपीजी का कनेक्शन उपलब्‍ध कराती है. यहां आपको यह बता दें कि इस योजना का लाभ केवल महिलाओं को दिया जाता हैं. साथ ही आवेदक महिला की उम्र कम से कम 18 साल होनी ही चाहिए. इसके अलावा यदि एक ही घर में इस योजना के तहत कोई अन्य एलपीजी कनेक्शन होगा तो उन्हें सरकार की ओर से इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा.

PM Ujjwala Yojana लेने के लिए ये डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए

-उज्ज्वला कनेक्शन के लिए ई-केवाईसी (know your customer) जरुरी होता है.

-बीपीएल राशन कार्ड या किसी राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया राशन कार्ड, जिसमें गरीबी रेखा से नीचे होने का प्रमाण आपके पास हो.

-आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड की आपको जरूरत होगी.

-बैंक खाता नंबर और आईएफएससी कोड की जरूरत होगी.

-एक पासपोर्ट साइज का फोटो अपने साथ रखें.

ऐसे करें उज्जवला योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन

-सबसे पहले उज्जवला योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://www।pmuy।gov।in/hi/ को अपने कंप्यूटर पर ओपन कर लें.

-यहां पर आपको इण्डेन, भारत गैस और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी) के ऑप्शन नजर आयेंगे.

-आप अपनी सुविधा अनुसार को भी ऑप्शन चुनने का का करें.

-इसके बाद सावधानीपूर्वक सभी डिटेल्स भरने का काम करें.

-इसके आलावा आप चाहे तो फॉर्म डाउनलोड कर लें. इसे भरकर पास गैस एजेंसी डीलर के पास जमा भी कर सकते हैं.

-डॉक्यूमेंट वैरिफाई होने के बाद आपको एलपीजी गैस कनेक्शन जारी करने का काम किया जाएगा.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola