Fact Check: 500 रुपये के इस नोट को बताया जा रहा नकली, जानें क्या है सच

Updated:
विज्ञापन
Fact Check: 500 रुपये के इस नोट को बताया जा रहा नकली, जानें क्या है सच

PIB Fact Check 500 रुपये के खास तरह के नोट को लेकर जो दावा किया जा रहा है, उस पर पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने काम किया और पाया की दावा पूरी तरह से फर्जी है. पीआईबी ने फर्जी मैसेज को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया.

विज्ञापन

आरबीआई की ओर से 2000 रुपये के नोट को वापस लेने की घोषणा के बाद रोजाना 500 रुपये के नोट को लेकर भी कई खबरें चल रही हैं. सोशल मीडिया में इस समय एक मैसेज शेयर किया जा रहा है, जिसमें 500 के एक खास नोट को नकली बताया जा रहा है और उसे लोगों से नहीं लेने की अपील की जा रही है.

मैसेज में क्या किया जा रहा दावा ?

500 रुपये के नोट को लेकर एक दावा किया जा रहा है, जिसमें बोला जा रहा है कि 500 का वह नोट नहीं लेना चाहिए जिसमें हरी पट्टी आरबीआई गवर्नर के सिग्नेचर के पास न होकर गांधीजी की तस्वीर के पास होती है. दावा किया जा रहा है कि ऐसे 500 रुपये के नोट नकली हैं. मैसेज में यह भी सलाह दी जा रही है कि वैसे 500 रुपये के नोट को ही लेना चाहिए, जिसमें हरी पट्टी आरबीआई गर्वनर के सिग्नेचर के पास है.

क्या है दावे की सच्चाई

500 रुपये के खास तरह के नोट को लेकर जो दावा किया जा रहा है, उस पर पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने काम किया और पाया की दावा पूरी तरह से फर्जी है. पीआईबी ने फर्जी मैसेज को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया और सच से पर्दा उठाया. पीआईबी ने बताया, 500 रुपये को लेकर जो दावा किया जा रहा है वह पूरी तरह से फर्जी है. आरबीआई के अनुसार दोनों ही तरह के नोट मान्य होते हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola