ePaper

EPFO Updates : ईपीएफओ के ब्याज दर को लेकर आयी ये खबर, जानें कब लिया जाएगा फैसला

Updated at : 27 Mar 2023 3:09 PM (IST)
विज्ञापन
EPFO Updates : ईपीएफओ के ब्याज दर को लेकर आयी ये खबर, जानें कब लिया जाएगा फैसला

EPFO Latest Updates : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) द्वारा 2022-23 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर के बारे में निर्णय सोमवार दोपहर से शुरू हो रही दो दिन की बैठक में लिया जा सकता है.

विज्ञापन

EPFO Latest Updates : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ के ब्याज दर को लेकर फैसला लिया जाना है. जानकारी के अनुसार सोमवार से शुरू हो रही अपनी दो दिन की बैठक में 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) पर ब्याज दर के बारे में ऐलान कर सकता है.

चार दशक से भी अधिक समय के निचले स्तर 8.1 प्रतिशत पर

ईपीएफओ (EPFO News) मार्च, 2022 में 2021-22 के लिए अपने करीब पांच करोड़ अंशधारकों के ईपीएफ पर ब्याज दर को घटाकर चार दशक से भी अधिक समय के निचले स्तर 8.1 प्रतिशत पर ले आया था. यह दर 1977-78 के बाद से सबसे कम थी, तब ईपीएफ पर ब्याज दर आठ प्रतिशत हुआ करती थी. 2020-21 में यह दर 8.5 प्रतिशत थी.

Also Read: EPFO के 6 करोड़ मेंबरों के लिए जरूरी खबर, अदाणी ग्रुप की कंपिनयों में लगा है आपका पैसा, जानिए पूरा मामला

एक सूत्र ने जो जानकारी दी है, उसके अनुसार, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) द्वारा 2022-23 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर के बारे में निर्णय सोमवार दोपहर से शुरू हो रही दो दिन की बैठक में लिया जा सकता है.

Also Read: EPS 95 के तहत अधिक पेंशन का विकल्प पाने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, कर्मचारी EPFO में कर रहे आवेदन

सात महीने के निचले स्तर 8.5 प्रतिशत पर

अधिक पेंशन की खातिर आवेदन देने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने चार महीने का वक्त देने संबंधी जो आदेश दिया था उस पर ईपीएफओ ने क्या कार्रवाई की है, इस बारे में भी बैठक में चर्चा हो सकती है. ईपीएफओ ने अपने अंशधारकों को तीन मई, 2023 तक का वक्त दिया है. मार्च, 2020 में ईपीएफओ ने भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर को कम करके सात महीने के निचले स्तर 8.5 प्रतिशत पर ला दिया था. 2018-19 के लिए यह 8.65 प्रतिशत थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola