PF News: पीएफ कंट्रीब्यूशन पर बढ़ेगा ब्याज या कर्मचारियों को लगेगा झटका, ऐलान कल

ईपीएफओ मार्च, 2022 में 2021-22 के लिए अपने करीब पांच करोड़ अंशधारकों के ईपीएफ पर ब्याज दर को घटाकर चार दशक से भी अधिक समय के निचले स्तर 8.1 फीसदी पर ले आया था. यह दर 1977-78 के बाद से सबसे कम थी, तब ईपीएफ पर ब्याज दर आठ फीसदी हुआ करती थी.
नई दिल्ली : सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए एक जरूरी खबर है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के सदस्य जो कर्मचारी अपने पीएफ खाते (भविष्य निधि खाता) में अपनी सैलरी से योगदान (कंट्रीब्यूशन) करते हैं, उनके योगदान और जमा राशि पर ब्याज दर बढ़ने वाली है. वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) पर ब्याज दर निर्धारित करने के लिए सोमवार को ईपीएफओ की दो दिवसीय बैठक शुरू हो गई है. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ईपीएफओ मंगलवार को ईपीएफ पर नई ब्याज दर में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकता है.
पिछले साल ब्याज में की गई थी कटौती
बता दें कि ईपीएफओ मार्च, 2022 में 2021-22 के लिए अपने करीब पांच करोड़ अंशधारकों के ईपीएफ पर ब्याज दर को घटाकर चार दशक से भी अधिक समय के निचले स्तर 8.1 फीसदी पर ले आया था. यह दर 1977-78 के बाद से सबसे कम थी, तब ईपीएफ पर ब्याज दर आठ फीसदी हुआ करती थी. 2020-21 में यह दर 8.5 फीसदी थी.
दो दिवसीय बैठक शुरू
समाचार एजेंसी भाषा ने सूत्र के हवाले से खबर दी है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) द्वारा 2022-23 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर के बारे में निर्णय सोमवार दोपहर से शुरू हो रही दो दिन की बैठक में लिया जा सकता है. अधिक पेंशन की खातिर आवेदन देने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने चार महीने का वक्त देने संबंधी जो आदेश दिया था, उस पर ईपीएफओ ने क्या कार्रवाई की है, इस बारे में भी बैठक में चर्चा हो सकती है.
Also Read: PF खाताधारकों के लिए अच्छी खबर, विड्राल प्लान में EPFO ने दी बड़ी सहूलियत
तीन मई तक डेडलाइन
रिपोर्ट के अनुसार, ईपीएफओ ने अपने अंशधारकों को तीन मई, 2023 तक का वक्त दिया है. मार्च, 2020 में ईपीएफओ ने भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर को कम करके सात महीने के निचले स्तर 8.5 फीसदी पर ला दिया था. 2018-19 के लिए यह 8.65 फीसदी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




