Entero Healthcare Solutions IPO: पैसा लगाने से पहले जान लें जरूरी बात, रॉकेट की तरह बढ़ रहा GMP

Published by : Madhuresh Narayan Updated At : 10 Feb 2024 3:34 PM

विज्ञापन

IPO

Entero Healthcare Solutions IPO: एंटरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस का अलॉटमेंट 14 फरवरी को होने की संभावना है. इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तिथि 13 फरवरी रखी गयी है.

विज्ञापन

Entero Healthcare Solutions IPO: एंटरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस के आईपीओ को पहले दिन से बेहतरीन रिपॉंस मिल रहा है. कंपनी की बाजार से कोशिश 1600 करोड़ रुपये जमा करने की है. इसमें एक हजार करोड़ रुपये का फ्रेस स्टॉक है.

  • कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि उसने 10 रुपये अंकित मूल्य के 56,94,753 इक्विटी शेयरों को प्रति इक्विटी शेयर 1258 रुपये के ऊपरी मूल्य बैंड पर 25 एंकर निवेशकों को दिया है.

  • एंटरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस का अलॉटमेंट 14 फरवरी को होने की संभावना है. इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तिथि 13 फरवरी रखी गयी है.

  • शेयर मार्केट ऑब्जर्वर के मुताबिक, एंटरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस लिमिटेड के शेयर आज ग्रे मार्केट में ₹126 के प्रीमियम पर उपलब्ध हैं.

Also Read: Capital Small Finance Bank IPO को आखिरी दिन मिला चार गुना सब्सक्रिप्शन, जानें कब होगा अलॉटमेंट और लिस्टिंग

क्या है आईपीओ की स्थिति

एंटरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस आईपीओ को पहले दिन दोपहर तक 0.05 गुना सब्सक्राइब किया गया है जबकि इसका रिटेल हिस्सा 0.22 गुना बुक किया गया है. पब्लिक इश्यू में कर्मचारियों का हिस्सा 0.17 गुना सब्सक्राइब हुआ है. सार्वजनिक निर्गम का एनआईआई भाग 0.01 गुना बुक किया गया है. कंपनी के एंकर निवेशकों में कैपिटल ग्रुप, जीआईसी, टीटी इमर्जिंग मार्केट्स अनकंस्ट्रेन्ड फंड, प्रेमजी, कार्मिग्नैक पोर्टफोलियो, अमुंडी फंड्स न्यू सिल्क रोड, अमुंडी फंड्स एशिया इक्विटी कंसंट्रेटेड, बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड, ज्यूपिटर इंडिया फंड, सहित कई प्रमुख निवेशकों की भागीदारी है.

क्या है आईपीओ का प्राइस बैंड

एंटरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹1195 से ₹1258 प्रति इक्विटी शेयर तय किया है.

कितना करना होगा निवेशक

आईपीओ के एक लॉट साइज 11 इक्विटी शेयर और उसके बाद 11 इक्विटी शेयरों के गुणकों में है. इसका अर्थ है कि निवेशक को न्यूनतम मूल्य पर कम से कम 13,145 रुपये (1,195X11) और अधिकतम मूल्य पर 13,838 (1,258X11) का निवेश करना होगा. जबकि, कंपनी खुदरा निवेशकों को अधिकतम 154 इक्विटी शेयरों के लिए 1,93,732 रुपये निवेश की इजाजत दे रही है.

कब होगी कंपनी की लिस्टिंग

कंपनी की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर 16 फरवरी को होने की संभावना है.

पैसों का क्या करेगी कंपनी

आईपीओ से मिलने वाले फंड को लेकर कंपनी ने बड़ा प्लान बनाया है. एंटरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस पैसों को वित्त वर्ष 2025 और 2026 के लिए अपनी लॉन्‍ग्‍ टर्म वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं के फाइनेंस के लिए करेगी. फिर उधार चुकाने के बाद बचे पैसों से अधिग्रहण के माध्यम से इनऑर्गेनिक ग्रोथ को आगे बढ़ाने और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए भी फंड का इस्‍तेमाल होगा.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola