Doorstep Banking : भारतीय स्टेट बैंक घर बैठे ग्राहकों को दे रहा है ये सुविधा, जानें कैसे ले सकते हैं लाभ
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Jan 2021 3:51 PM
State Bank of India : भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को उपलब्ध करा रहा है खास सुविधा, जिसका उपयोग कर आप घर बैठे बैंकिंग की कई सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं. Doorstep Banking के जरिये भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को कई तरह की सुविधा दे रहा है. हालांकि ये सुविधाएं चुनिंदा ब्रॉन्च में उपलब्ध हैं.
भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को उपलब्ध करा रहा है खास सुविधा, जिसका उपयोग कर आप घर बैठे बैंकिंग की कई सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं. Doorstep Banking के जरिये भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को कई तरह की सुविधा दे रहा है. हालांकि ये सुविधाएं चुनिंदा ब्रॉन्च में उपलब्ध हैं.
एसबीआई के अनुसार Doorstep Banking के जरिये वो अपने ग्राहकों को कैश पिकअप, कैश डिलीवरी, चेक पिकअप, चेकबुक मांग की रसीद, फॉर्म 15 एच का पिकअप, ड्रॉफ्ट की डिलीवरी, डिलीवरी आफ टर्म डिपोजिट एडवाइस एवं लाइफ सर्टिफिकेट पिकअप.
कौन ले सकते हैं Doorstep Banking का लाभ
Doorstep Banking की सुविधा के जरिये एसबीआई के ग्राहक घर बैठे कई सेवाओं का लाभ ले सकेंगे. इस सेवा के जरिये सीनियर सिटिजन को काफी लाभ मिल सकता है. इस सेवा की मांग करने पर बैंक का एक कर्मचारी आकर ग्राहक से कागजात लेकर चला जाता है और ग्राहक को बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ती है. इस सेवा का लाभ दिव्यांग व दृष्टि बाधित लोग भी उठा सकते हैं.
Also Read: Congratulations India,पीएम मोदी ने Coronavirus के वैक्सीन को DCGI की मंजूरी मिलने पर किया ट्वीट
किसे नहीं मिल सकता है इस सेवा का लाभ
Doorstep Banking का लाभ ज्वाइंट एकाउंट वाले लोगों को नहीं मिलेगा. साथ ही माइनर एकाउंट वाले भी इस सेवा का लाभ नहीं उठ सकते हैं.
ऐसे उठायें सेवा का लाभ
मोबाइल एप के जरिये इस सेवा का लाभ लिया जा सकता है. साथ ही टोल फ्री नंबर 1800111103 पर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच फोन करके इस सेवा का लाभ लिया जा सकता है.
Posted By : Rajneesh Anand
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










