ePaper

DGCA ने स्पाइसजेट पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, खराब सिम्युलेटर पर पायलटों को प्रशिक्षण देने का मामला

Updated at : 30 May 2022 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
DGCA ने स्पाइसजेट पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, खराब सिम्युलेटर पर पायलटों को प्रशिक्षण देने का मामला

DGCA Fine on Spicejet: स्पाइसजेट पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. डीजीसीए ने पिछले महीने स्पाइसजेट के 90 पायलट को ठीक से प्रशिक्षित नहीं होने के कारण मैक्स विमान के संचालन से रोक दिया था.

विज्ञापन

DGCA Fine on Spicejet: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने विमानन कंपनी स्पाइसजेट पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. स्पाइसजेट पर यह जुर्माना अपने बोइंग-737 मैक्स विमान के पायलट को दोषपूर्ण सिम्युलेटर पर प्रशिक्षण देने के लिए लगाया है. बताया गया है कि इससे उड़ान सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है.

विमानन कंपनी को जारी किया गया था कारण बताओ नोटिस

सूत्रों की ओर से सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, डीजीसीए ने पिछले महीने स्पाइसजेट के 90 पायलट को ठीक से प्रशिक्षित नहीं होने के कारण मैक्स विमान के संचालन से रोक दिया था. न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा को सूत्रों ने बताया कि इन पायलट को प्रतिबंधित करने के बाद नियामक ने विमानन कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था.

इस कारण लगाई गई थी पाबंदी

वहीं, एक सूत्र ने बताया कि विमानन कंपनी द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण से उड़ान सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इसलिए पाबंदी लगाई गई थी. सूत्रों ने बताया कि डीजीसीए ने स्पाइसजेट पर अपने मैक्स विमान के पायलट को प्रशिक्षित करने के लिए एक दोषपूर्ण सिम्युलेटर का उपयोग करने के लिए 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.

Also Read: UPI App के जरिए कर सकेंगे ATM कैश विड्रॉल! यहां जानें आसान प्रोसेस

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola