ePaper

DGCA ने 17 मई की आधी रात तक सभी घरेलू और विदेशी उड़ानों पर बढ़ायी रोक, जानिए कब से उड़ेंगे हवाई जहाज...

Updated at : 02 May 2020 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
DGCA ने 17 मई की आधी रात तक सभी घरेलू और विदेशी उड़ानों पर बढ़ायी रोक, जानिए कब से उड़ेंगे हवाई जहाज...

कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए सरकार की ओर से आगामी 17 मई तक बढ़ायी गयी लॉकडाउन 3.0 की अवधि के बीच नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शनिवार को कहा कि देश भर में सभी वाणिज्यिक यात्री उड़ानें 17 मई की आधी रात तक निलंबित रहेंगी.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए सरकार की ओर से आगामी 17 मई तक बढ़ायी गयी लॉकडाउन 3.0 की अवधि के बीच नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शनिवार को कहा कि देश भर में सभी वाणिज्यिक यात्री उड़ानें 17 मई की आधी रात तक निलंबित रहेंगी. डीजीसीए की ओर से जारी एक सर्कुलर के अनुसार, ‘यह दोहराया जाता है कि विदेशी और घरेलू विमानन कंपनियों को भारत से दूसरे देश या दूसरे देश से भारत के लिए तथा भारत में घरेलू उड़ानों के के परिचालन को दोबारा शुरू करने के बारे में उन्हें उचित समय पर सूचित किया जाएगा.’

Also Read: Lockdown 3.0 के बीच सरकार ने करोड़ों खातों में डाले 500 रुपये, जानें कब और कैसे निकाल सकेंगे

कोरोना वायरस महामारी के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए देशभर में बीते 25 मार्च से लॉकडाउन (बंद) लागू है. लॉकडाउन की अवधि में सभी वाणिज्यिक यात्री उड़ानें निलंबित हैं. पहले बंद की अवधि 14 अप्रैल को समाप्त हो रही थी, लेकिन बाद में इसे तीन मई तक बढ़ा दिया गया. इसके बाद केंद्र सरकार ने शुक्रवार को बंद की अवधि को और बढ़ाते हुए 17 मई तक कर दिया है.

हालांकि, कार्गो उड़ानों, चिकित्सकीय जरूरतों संबंधी उड़ानों और डीजीसीए से स्वीकृत विशेष उड़ानों को संचालित करने की अनुमति है. कोरोना वायरस से देश में अभी तक 37,000 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं. इसके कारण अब तक 1,200 से अधिक लोगों की मौत भी हो चुकी है.

उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए देश भर में लागू लॉकडाउन से प्रभावित उद्योगों को दूसरे राहत पैकेज देने के बारे में गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित प्रमुख मंत्रियों तथा आर्थिक मंत्रालयों के अधिकारियों के साथ शनिवार को कई बैठकें भी की हैं.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola