ePaper

नेत्रहीन उपभोक्ताओं को अब ब्रेल लिपि में ही मिलेगा बिजली बिल, डोर स्टेप पर ही मिलेंगी सारी सुविधाएं

Updated at : 05 Jan 2023 11:51 AM (IST)
विज्ञापन
नेत्रहीन उपभोक्ताओं को अब ब्रेल लिपि में ही मिलेगा बिजली बिल, डोर स्टेप पर ही मिलेंगी सारी सुविधाएं

नेत्रहीनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके लिए ‘वॉयस’ आधारित मोबाइल ऐप और डोर स्टेप सेवाएं भी शुरू की गई हैं. दृष्टिबाधित बिजली उपभोक्ता अब बीएसईएस की सेवाएं घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि दृष्टिबाधित उपभोक्ता अपने डोर स्टेप सेवा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं.

विज्ञापन

नई दिल्ली : भारत की राजधानी दिल्ली के नेत्रहीन बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर है. दिल्ली के अधिकांश क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति करने वाली कंपनी बीएसईएस अब अपने नेत्रहीन उपभोक्ताओं को ब्रेल लिपि में ही बिजली बिल मुहैया कराएगी. सबसे बड़ी बात यह है कि नेत्रहीन उपभोक्ताओं को डोर स्टेप (घर के दरववाजे) पर ही सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बिजली वितरण कंपनी बीएसईएस ने अपने नेत्रहीन उपभोक्ताओं के लिए ‘वॉयस’ आधारित मोबाइल ऐप और डोर स्टेप सेवा की शुरुआत की है. इससे दृष्टिबाधित बिजली उपभोक्ता अब बीएसईएस की सेवाएं घर बैठे हासिल कर सकेंगे.

ब्रेल लिपि में बिल जारी करने वाली पहली कंपनी बीएसईएस

कंपनी के प्रवक्ता ने अपने एक बयान में कहा कि दिल्ली में ब्रेल लिपि में नेत्रहीन उपभोक्ताओं को बिल जारी करने वाली वह पहली कंपनी है. इसके तहत, शुरू में ब्रेल लिपि में बिल बीआरपीएल (बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड) और बीवाईपीएल (बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड) के 500 दृष्टिबाधित उपभोक्ताओं के घर पर वितरित किए जाएंगे. आने वाले दिनों में इस संख्या को बढ़ाया जाएगा.

डोर स्टेप सेवाओं के लिए कराना होगा रजिस्ट्रेशन

बीएसईएस के प्रवक्ता ने कहा कि नेत्रहीनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके लिए ‘वॉयस’ आधारित मोबाइल ऐप और डोर स्टेप सेवाएं भी शुरू की गई हैं. दृष्टिबाधित बिजली उपभोक्ता अब बीएसईएस की सेवाएं घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि दृष्टिबाधित उपभोक्ता अपने डोर स्टेप सेवा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं. बीआरपीएल या बीवाईपीएल के अधिकारी उनके हिसाब से अनुकूल समय पर उनके घर जाएंगे और सभी औपचारिकताओं को पूरा करने में उनकी मदद करेंगे. उन्हें बीएसईएस कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी.

विश्व ब्रेल दिवस पर जारी किया गया ब्रेल लिपि में बिल

बयान के अनुसार, दिल्ली के नेहरू प्लेस स्थित बीएसईएस मुख्यालय में नेत्रहीनों के महासंघ नेशनल फेडरेशन ऑफ द ब्लाइंड के महासचिव एसके रूंगटा ने विश्व ब्रेल दिवस (चार जनवरी) के मौके पर बिजली का बिल ब्रेल लिपि में जारी किया. इस मौके पर बीएसईएस के निदेशक और समूह सीईओ अमल सिन्हा, बीआरपीएल सीईओ विनीत सिक्का और बीवाईपीएल सीईओ अमरजीत सिंह भी मौजूद थे.

Also Read: World Braille Day 2023: विश्व ब्रेल दिवस आज, जानें आज के दिन की खासियत और इस साल की थीम
ब्रेल बिल में होगा सभी प्रकार का विवरण

प्रवक्ता ने कहा कि इसके साथ ही, बीएसईएस दिल्ली में पहली और देश में गिनी-चुनी कुछ ही कंपनियों में से एक है, जिसने ब्रेल लिपि में बिल सुविधा पेश की है. यह नेत्रहीनों को खपत यूनिट, पेमेंट ड्यूज डेट, सब्सिडी विवरण समेत बिल से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध कराएगी. जो लोग खुद के लिए ब्रेल बिल का विकल्प चुनेंगे, उन्हें पहले की तरह सामान्य बिजली बिल भी नियमित रूप से मिलता रहेगा, ताकि उनके परिवार के अन्य सदस्यों को कोई दिक्कत न हो.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola