DA Hike News: केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा, जनवरी 2023 से प्रभावी

Dearness Allowance Hike News - सरकार ने मूल वेतन के 396% की मौजूदा दर से बढ़ाकर 412% तक तक दिया है और यह 1.1.2023 से प्रभावी होगा. केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में साल में दो बार बढ़ोतरी होती है. एक जनवरी से और दूसरी जुलाई से.
DA Hike News: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) यानी डीए बढ़ गया है. सरकारी कर्मचारियों को डीए में बढ़ोतरी का बेसब्री से इंतजार रहता है. महीनों पहले से वे पता लगाने में जुट जाते हैं कि इस बार डीए में कितनी बढ़ोतरी होगी और सैलरी में जब बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता आयेगा, तो उसका इस्तेमाल कहां किया जाएगा. केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में साल में दो बार बढ़ोतरी होती है. एक जनवरी से और दूसरी जुलाई से. सरकार ने मूल वेतन के 396% की मौजूदा दर से बढ़ाकर 412% तक तक दिया है और यह 1.1.2023 से प्रभावी होगा. आइए जानें-
भारत सरकार के उप-सचिव डॉ विवेक द्विवेदी की तरफ से जारी की गई ऑफिस मेमोरैंडम में कहा गया है- 5वें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार पूर्व-संशोधित वेतनमान/ग्रेड वेतन में अपना वेतन आहरित करने वाले केंद्र सरकार और केंद्रीय स्वायत्त निकायों के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की संशोधित दरें-
Also Read: 7th Pay Commission DA Hike: डीए बढ़ाने को लेकर सरकार की तरफ से आया बड़ा अपडेट, जानें आप भी
अधोहस्ताक्षरी को इस विभाग के कायार्यालय ज्ञापन क्रमांक 1/3(2)/2008-ई.एन(बी) दिनांक 12 अक्टूबर, 2022 उपरोक्त विषय पर एवं यह कहना है कि केंद्र सरकार एवं केंद्रीय स्वायत्त निकायों के कर्मचारियों के संबंध में महंगाई भत्ते (डीए) की दर 5वें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार पूर्व-संशोधित वेतनमान में अपना वेतन प्राप्त करना जारी रखते हैं, मूल वेतन के 396% की मौजूदा दर से 412% तक बढ़ाया जाएगा और यह 1.1.2023 से प्रभावी होगा.
इस मंत्रालय के दिनांक 3 अक्टूबर, 1997 के कार्यालय ज्ञापन संख्या 1(13)/97-ई.आई(बी) के पैरा 3, 4 और 5 में निहित प्रावधान इन आदेशों के तहत महंगाई भत्ते को विनियमित करते समय लागू रहेंगे. इस कार्यालय ज्ञापन की सामग्री को मंत्रालयों/विभागों के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत केंद्र सरकार के वेतनमान अपनाने वाले सभी संगठनों के ध्यान में भी लाया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




