Credit Card यूज नहीं करना है तो इस तरह कराएं कैंसिल, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Credit Card Tips: क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके हम जब चाहें तब अनलिमिटेड शॉपिंग कर सकते हैं. हालांकि, कई बार क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा करने पर हमारी परेशानी बढ़ जाती है. ऐसे में क्रेडिट कार्ड को बंद करा देना ही बेहतर विकल्प होता है.
Credit Card Tips: बीते कुछ सालों में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बहुत तेजी से बढ़ा है. दरअसल, क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके हम जब चाहें तब अनलिमिटेड शॉपिंग कर सकते हैं. यह हमारे क्रेडिट स्कोर को भी बेहतर बनाता है. हालांकि, कई बार क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा करने पर हमारी परेशानी बढ़ जाती है. ऐसे में क्रेडिट कार्ड को बंद करा देना ही बेहतर विकल्प होता है. अगर आप भी अपने क्रेडिट कार्ड को क्लोज करवाना चाहते हैं तो हम आपको इसका आसान प्रोसेस बता रहे हैं.
अगर आपके पास एक से अधिक क्रेडिट कार्ड है और आप उनमें से एक बंद करना चाहते हैं तो इसे क्लोज करने के लिए आवेदन दे सकते हैं. अगर कोई ग्राहक अपने क्रेडिट कार्ड को क्लोज करना चाहता है तो इसे सबसे पहले कस्टमर केयर में कॉल करना होगा. सभी क्रेडिट कार्ड कंपनियां ग्राहकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर या कस्टमर केयर नंबर जारी करती हैं. आप इन नंबरों पर कॉल करके अपने क्रेडिट कार्ड को कैंसिल करने के लिए अनुरोध कर सकते हैं.
ग्राहक क्रेडिट कार्ड को क्लोज करने के लिए लिखित आवेदन भी कर सकते हैं. उदाहरण के तौर पर अगर आपके पास ICICI का क्रेडिट कार्ड है और उसे क्लोज करवाना चाहते हैं तो उस बैंक की पैरेंट ब्रांच में जाकर एक एप्लीकेशन सब्मिट कर सकते हैं. इसके बाद, आपके क्रेडिट कार्ड को बैंक बंद कर देगा.
इसके अलावा, आप क्रेडिट कार्ड को क्लोज करने के लिए बैंक को ईमेल भी कर सकते हैं. बैंक अपने ग्राहकों की शिकायतों का निपटारा करने के लिए अपना ईमेल आईडी जारी करता है. इस पर ईमेल करके आप इसे क्लोज करने की रिक्वेस्ट कर सकते हैं.
उपरोक्त विकल्प के अलावा, बैंक आजकल ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड को भी रद्द करने की अनुमित देता है. आप बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस रिक्वेस्ट को सब्मिट कर सकते हैं. इसके बाद बैंक आगे की कार्रवाई करेगा. ध्यान रहें, क्रेडिट कार्ड को बंद करने से पहले उसकी बकाया राशि को जरूर चुका दें. इसके बाद ही आपको बैंक क्रेडिट कार्ड को क्लोज करने की परमिशन देगा.
Also Read: महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना में निवेश करना चाहिए? जानिए कितना करना होगा पेमेंट
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Samir Kumar
More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




