Cheapest Countries: नये साल पर विदेश घूमने का है प्लान, तो इन देशों में जरूर जाएं, अमीर महसूस करेंगे आप

Cheapest Countries To Travel Where Indian Can Feel Rich – इन देशों में रहना, खाना-पीना, ट्रांसपोर्ट, होटल और अन्य गतिविधियों में लगनेवाला खर्च कम होता है. अब नया साल आने में ज्यादा समय नहीं रह गया है. ऐसे में अगर आप विदेश जाने का प्लान बना रहे हैं तो अभी से टिकट की बुकिंग करा लें.

Best International New Year Destinations On Budget : नये साल पर अगर आप भारत से बाहर कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं और बजट थोड़ा टाइट है, तो हम आपको बताते हैं ऐसे डेस्टिनेशंस के बारे में जहां भारतीय मुद्रा की कीमत है बहुत ज्यादा है. इन देशों में रहना, खाना-पीना, ट्रांसपोर्ट, होटल और अन्य गतिविधियों में लगनेवाला खर्च कम होता है. अब नया साल आने में ज्यादा समय नहीं रह गया है. ऐसे में अगर आप विदेश जाने का प्लान बना रहे हैं तो अभी से टिकट की बुकिंग करा लें. अगर आप भी बजट में फॉरेन ट्रिप करना चाहते हैं, तो हम आपको भारत से बाहर घूमने की सस्ती जगहों के बारे में बताते हैं.

Paraguay (1 INR = 88.46 Guarani)
पराग्वे दुनिया के सबसे सस्ते देशों में शामिल हैं. पराग्वे की मुद्रा परागुआयान गुआरानी (Paraguay Guarani) है, जो भारतीय मुद्रा रुपये की तुलना में कमजोर है. इसका मतलब यह है कि इस देश में रहना, खाना-पीना, ट्रांसपोर्ट, होटल और दूसरी चीजों में लगनेवाला खर्च कम होता है. अगर आप एक कम खर्चीली विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो पराग्वे की विदेश यात्रा एक बेहतर विकल्प हो सकता है. पराग्वे की मुद्रा परागुआयान गुआरानी भारतीय मुद्रा एक रुपये के सामने 88.46 है.

Cambodia (1 INR = 49.82 Riel)
नये साल पर घूमने-फिरने के लिए कंबोडिया भी सस्ता और बढ़िया डेस्टिनेशन है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंबोडिया में घूमने की कई सारी जगहें हैं. इस देश में रहना, खाना-पीना, ट्रांसपोर्ट, होटल और दूसरी चीजों में लगनेवाला खर्च कम होता है. अगर आप न्यू ईयर 2023 में विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो कंबोडिया की यात्रा आप कर सकते हैं. कंबोडियाई करेंसी (Cambodian Riel) की कीमत भारतीय मुद्रा रुपये की तुलना में काफी कम है.

Vietnam (1 INR = 285.52 Dong)
नया साल वियतनाम में मनाना एक यादगार अनुभव साबित हो सकता है. यहां घूमने के लिए बहुत सारी जगहें हैं. यह दुनिया के ऐसे देशों में शामिल है, जहां भारतीय मुद्रा रुपये की कीमत बहुत अधिक है. इससे यह देश भारतीय पर्यटकों के लिए सस्ता साबित होता है. वियतनाम में खाना, ठहरना और यातायात एक सीमित बजट में हो जाता है. वियतनाम में घूमने की जगहों में हो ची मिन्ह सिटी, फु क्वोक, दानंग, होई एन, हालोंग बे, डा नांग आदि शामिल हैं.

Mongolia (1 INR = 41.5 Tugrik)
मंगोलिया की मुद्रा भारतीय मुद्रा की तुलना में सस्ती है. यह देश चीन और रूस जैसे दिग्गज पड़ोसियों से घिरा हुआ है. ड्रिंक करने के शौकीनों के लिए बता दें कि यहां कई तरह की शराब बहुत सस्ती मिलती है. मंगोलिया में पारंपरिक रूप से घोड़े की सफारी शानदार एहसास होता है. मंगोलिया में यात्रा और खरीदारी सस्ती है. ऐसे में अगर आप किसी विदेश दौरे पर घूमने की योजना बना रहे हैं, तो मंगोलिया आपके लिए एक बजट फ्रेंडली बेहतर डेस्टिनेशन साबित हो सकता है.

Nepal (1 INR = 1.60 Nepalese Rupee)
नेपाल की मुद्रा की तुलना में भारतीय मुद्रा मजबूत है. यह भारत का पड़ोसी देश होने के साथ ही एक अच्छा मित्र भी है. ऐसे में नेपाल की यात्रा करना अपने घर जैसे माहौल की फीलिंग देता है. नेपाल में कई आकर्षक पर्यटन स्थल मौजूद हैं, जहां आप कम कीमत पर घूम सकते हैं. पशुपतिनाथ मंदिर, बुद्ध मंदिर, सिंबुनाथ मंदिर आदि यहां के कुछ प्रमुख आकर्षण हैं. यहां चीजें भारत की तुलना में सस्ती मिल जाती हैं, ऐसे में आप खरीदारी का जमकर लुत्फ उठा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










