7th Pay Commission:केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा, 3 फीसदी बढ़ने वाला है डीए, मिलेगा इतना सैलरी

Published by : Madhuresh Narayan Updated At : 19 Sep 2023 2:07 PM

विज्ञापन

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के द्वारा सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को त्योहार से पहले बड़ा तोहफा मिल सकता है. सरकार जल्द ही, महंगाई भत्ता (डीए) में बढ़ोत्तरी कर सकती है.

विज्ञापन
undefined

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के द्वारा सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को त्योहार से पहले बड़ा तोहफा मिल सकता है. सरकार जल्द ही, महंगाई भत्ता (डीए) में बढ़ोत्तरी कर सकती है.

undefined

सरकार के द्वारा महंगाई भत्ते को हर साल जनवरी और जुलाई में संशोधित किया जाता है. हालांकि, अभी ये लंबित है. वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों और पेशनर्स को 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है. इसके, 45 प्रतिशत होने की संभावना है.

undefined

केंद्रीय कर्मचारियों और पेशनर्स के डीए की गणना नवीनतम उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई-आईडब्ल्यू) के आधार पर की जाती है. संस्थान के द्वारा जारी नये सूचकांक के अनुसार, कर्मचारियों का तीन प्रतिशत तक डीए बढ़ सकता है.

undefined

इसका अर्थ है कि जिन कर्मचारियों का मूल वेतन 36500 रुपये है, वर्तमान में उन्हें 42 प्रतिशत डीए के हिसाब से 15,330 रुपये महंगाई भत्ता मिल रहा है. वहीं, केंद्र सरकार के द्वारा अगर, तीन प्रतिशत डीए देने की घोषणा कर दी जाती है तो उन्हें 16,425 रुपये महंगाई भत्ता मिलेगा. इसका अर्थ है कि वेतन में 1095 रुपये की बढ़ोत्तरी हो जाएगी.

undefined

सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार के द्वारा कर्मचारियों का डीए बढ़ाने पर फैसला इस महीने के आखिरी सप्ताह तक ले लिया जाएगा.

undefined

केंद्र सरकार के इस फैसले से देश के 50 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधा फायदा होने वाला है.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola