आपने भी खुले बाजार में प्रिंट करवाया है अपना Aadhaar Card, तो हो जाएं सावधान, जानें UIDAI ने क्या कहा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Feb 2022 9:27 PM

विज्ञापन

आधार कार्ड आज के समय में एक अहम दस्तावेज है और इसे सुरक्षित रखने के लिहाज से कई लोग इसको प्लास्टिक या पीवीसी के कार्ड पर प्रिंट करवा कर अपने साथ रखते है. हालांकि, अब ऐसे लोगों को सावधान हो जाने की जरूरत है.

विज्ञापन

Aadhaar Card Updates आधार कार्ड आज के समय में एक अहम दस्तावेज है और इसे सुरक्षित रखने के लिहाज से कई लोग इसको प्लास्टिक या पीवीसी के कार्ड पर प्रिंट करवा कर अपने साथ रखते है. हालांकि, अब ऐसे लोगों को सावधान हो जाने की जरूरत है. दरअसल, खुले बाजार में प्रिंट करवाए गए ऐसे आधार कार्ड को अब सिक्योर नहीं माना जाएगा. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) का कहना है कि बाजार में प्रिंट करवाया गया आधार कार्ड अब आपके लिए बेकार हो जाएगा.

बाजार में प्रिंट करवाए गए आधार कार्ड मान्य नहीं

आधार कार्ड जारी करने वाले भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के मुताबिक, जिन लोगों ने प्लास्टिक या पीवीसी की शीट पर खुले बाजार में आधार कार्ड प्रिंट करवाते हैं, असल में ये कार्ड मान्य नहीं है. अगर आप ऐसा कार्ड कहीं पहचान के लिए दिखाते हैं, तो आपको बिना आधार कार्ड माना जाएगा.

पीवीसी आधार कार्ड में कई सारे सुरक्षा फीचर्स नहीं

यूआईडीएआई का कहना है कि खुले बाजार में प्रिंट करवाए गए प्लास्टिक या पीवीसी आधार कार्ड में कई सेफ्टी फीचर्स नहीं होते हैं. इस कारण ऐसे कार्ड को इस्तेमाल नहीं करने पर जोर दिया जा रहा है. इसके बदले यूजर्स अब घर बैठे प्राधिकरण से छपे पीवीसी आधार कार्ड के लिए ऑर्डर दे सकते हे.

जानें कैसे बनेगा पीवीसी आधार कार्ड

– प्लास्टिक या पीवीसी का आधार कार्ड के लिए UIDAI की वेबसाइट पर जाएं

– यहां आपको इसके लिए ऑर्डर करना होगा.

– कार्ड आपको घर बैठे स्पीड पोस्ट से मिल जाएगा

– इसके लिए आपको 50 रुपये का शुल्क देना होगा.

– इस कार्ड में आधार डिटेल के साथ एक QR Code भी मौजूद रहता है.

– साथ ही कई सिक्योरिटी फीचर और डेमोग्राफिक डिटेल भी होती है.

– mAadhaar App से भी आप इसे ऑर्डर कर सकते हैं.

Also Read: अगर आपके पास भी एक से अधिक बैंक में अकाउंट है, तो हो जाएं सावधान, झेलनी पड़ सकती है परेशानी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola