ePaper

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने नयी कार एम4 कॉम्पिटिशन कूपे लाॅन्च की

Updated at : 10 Feb 2022 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने नयी कार एम4 कॉम्पिटिशन कूपे लाॅन्च की

नयी बीएमडब्ल्यू एम4 कॉम्पिटिशन कूपे अलग-अलग सुविधाओं के साथ एक बिल्कुल नए स्तर पर मजबूत और ‘स्ट्रीट' अनुभव प्रदान करती है.

विज्ञापन

लग्जरी वाहन निर्माता बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने अपनी नयी कार एम4 कॉम्पिटिशन कूपे पेश की है. दिल्ली में इसकी शोरूम कीमत 1.43 करोड़ रुपये है. बीएमडब्ल्यू के अनुसार, उच्च प्रदर्शन वाली यह स्पोर्ट्स कार आज से पूरी तरह से निर्मित इकाई (सीबीयू) के रूप में उपलब्ध है.

एम4 कॉम्पिटिशन कूपे अलग अनुभव की कार

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पावाह ने बयान में कहा, पूरी तरह से नयी बीएमडब्ल्यू एम4 कॉम्पिटिशन कूपे अलग-अलग सुविधाओं के साथ एक बिल्कुल नए स्तर पर मजबूत और ‘स्ट्रीट’ अनुभव प्रदान करती है.


3.5 सेकंड में शून्य से 100 किलोमीटर की रफ़्तार पकड़ लेगा

कंपनी के अनुसार, इस कार में तीन लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 510 हॉर्स पावर की क्षमता पर 3.5 सेकंड में शून्य से 100 किलोमीटर की रफ़्तार पकड़ सकता है.

Also Read: सौरमंडल में घूम रहा है अबतक खोजा गया सबसे बड़ा धूमकेतु बर्नैडिनेली -बनर्स्ट्रीन

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola