अमेरिका में रहने वाले लाखों भारतीयों को बड़ी राहत, बाइडन प्रशासन ने वीजा नियमों में किया बदलाव

यदि आव्रजन की प्रक्रिया के दौरान आवेदक 21 वर्ष का हो जाता है, यानी अगर उसकी आयु निर्धारित उम्र से अधिक हो जाती है, तो वह माता-पिता की अर्जी के आधार पर उनके साथ रहने का आम तौर पर हकदार नहीं रहता.
वाशिंगटन : अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के लिए एक बड़ी खबर है. राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने वीजा बनाने के नियमों में बदलाव किया है. एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने ‘चाइल्ड स्टेटस प्रोटेक्शन एक्ट’ (बाल स्थिति संरक्षण अधिनियम यानी सीएसएपीए) के तहत कुछ स्थितियों में किसी प्रवासी की आयु की गणना के मकसद के लिए नीति संबंधी एक नियमावली के अपडेशन की घोषणा की है. यह कदम भले ही छोटा है, लेकिन इसे उन लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए एक अहम कदम के तौर पर देखा जा रहा है, जिनकी वीजा हासिल करने की आयु सीमा निकल गई है. हालांकि, वे अपने माता-पिता के साथ बचपन में वैध रूप से अमेरिका आए थे. इनमें बड़ी संख्या में भारतीय हैं.
अमेरिका में परिवार द्वारा प्रायोजित या रोजगार-आधारित वीजा के लिए अपने माता-पिता की स्वीकृत अर्जी के आधार पर वैध स्थायी निवासी का दर्जा प्राप्त करने के लिए आवेदक की आयु 21 वर्ष से कम होनी चाहिए. यदि आव्रजन की प्रक्रिया के दौरान आवेदक 21 वर्ष का हो जाता है, यानी अगर उसकी आयु निर्धारित उम्र से अधिक हो जाती है, तो वह माता-पिता की अर्जी के आधार पर उनके साथ रहने का आम तौर पर हकदार नहीं रहता.
निर्धारित आयु बीत जाने के कारण परेशानियों का सामना कर रहे करीब दो लाख लोगों का नेतृत्व करने वाले ‘इम्प्रूवदड्रीम डॉट ओआरजी’ के दीप पटेल ने कहा कि यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज’ (यूएससीआईएस) ने आधिकारिक रूप से वह नीतिगत बदलाव किया, जिसका हम लंबे समय से अनुरोध कर रहे थे. यूएससीआईएस सीएसपीए की आयु निर्धारित करने के लिए ‘फाइलिंग चार्ट’ की तारीखों का उपयोग करेगा और पहले अस्वीकृत की जा चुकी अर्जी को फिर से दाखिल किया जा सकता है.
Also Read: बिहार के 3 लोगों को फर्जी वीजा पर एजेंट ने भेजा विदेश, मलेशिया पुलिस ने पकड़ा, एक नेपाली नागरिक ने दी सूचना
संघीय एजेंसी ने बताया कि यूएससीआईसी नए दिशा-निर्देश के तहत सीएसपीए के लिए इन प्रवासियों की आयु की गणना के मकसद से ‘फाइनल एक्शन डेट चार्ट’ के बजाय ‘डेट्स ऑफ फाइलिंग चार्ट’ का इस्तेमाल करेगा. अमेरिकी विदेश मंत्रालय के वीजा बुलेटिन का उपयोग यह निर्धारित करने के लिए किया जाता है कि वीजा संख्या कब उपलब्ध होगी. वीजा बुलेटिन में दो चार्ट होते हैं- ‘डेट्स ऑफ फाइलिंग चार्ट’ और ‘फाइनल एक्शन डेट चार्ट.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




