शुरू करें बिस्किट का कारोबार कमायें 40 हजार रुपये शुद्ध लाभ,जानें पूरी डिटेल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Sep 2021 2:40 PM
बिस्टिक का व्यापार ऐसा है जिसकी डिमांड कभी कम नहीं होती. कोरोना संक्रमण के काल में भी कई तरह के बिजनेस प्रभावित हुए लेकिन बिस्किट की बिक्री पर इसका असर कम पड़ा. यह इसलिए कहा जा सकता है कि क्योंकि इस वक्त भी पारले जी बिस्कुट की डिमांड इतनी बढ़ गयी की कंपनी ने बिक्री के 82 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया.
अपना व्यापार, अपना काम और अपनी कमाई. कोरोना संक्रमण के बाद ज्यादातर लोग अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं. कम पैसों में अगर आप कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो बिस्किट का बिजनेस भी एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है.
बिस्टिक का व्यापार ऐसा है जिसकी डिमांड कभी कम नहीं होती. कोरोना संक्रमण के काल में भी कई तरह के बिजनेस प्रभावित हुए लेकिन बिस्किट की बिक्री पर इसका असर कम पड़ा. यह इसलिए कहा जा सकता है कि क्योंकि इस वक्त भी पारले जी बिस्कुट की डिमांड इतनी बढ़ गयी की कंपनी ने बिक्री के 82 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया. अंदाजा लगाया जा सकता है कि बेकरी के प्रोडक्ट की मांग भी इसी से जुड़ी है और मुनाफे का सौदा है.
Also Read: दो लाख लगायें और कमायें 1 लाख रुपये तक महीना
मोदी सरकार कई योजनाओं के जरिये आपको रोजगार शुरू करने में मदद करेगी. मुद्रा स्कीम योजना के माध्यम से आपको सिर्फ 1 लाख रुपये का निवेश करना होगा. 80 फीसद फंड सरकार खर्च करेगी. सरकार ने खुद इससे संबंधित एक प्रोजेक्ट तैयार किया जिसमें जानकारी दी गयी है कि आपके हर महीने का खर्च कटने के बाद आपकी जेब में 40 हजार रुपये आयेंगे.
आपको अपने पास से एक लाख रुपये लगाना होगा. इसे शूरू करने में 5.36 रुपये का खर्च आयेगा. मुद्रा स्कीम के तहत आपको बैंक से से टर्म लोन 2.87 लाख रुपये और वर्किंग कैपिटल लोन 1.49 लाख रुपये मिलता है. प्रोजेक्ट के अनुसार इसके लिए 500 वर्गफुट तक की जगह होनी चाहिए. अगर जगह किराये पर भी लेंगे तो चलेगा. इसकी पूरी फाइल तैयार करने के जानकारी देनी होगी.
अगर सालाना उत्पादन की बात करें तो इसमें 5.36 लाख रुपए में कुल सालाना उत्पादन होगी. पूरे साल के लिए अगर आप इसे बनाने का खर्च जोड़ते हैं तो 4.26 रुपये होगा . एक साल में इससे इतना प्रोडक्ट होगा कि उसे बेचने से 20.38 लाख रुपए मिलेंगे.
6.12 लाख रुपये: ग्रॉस ऑपरेटिंग प्रॉफिट
70 हजार: एडमिनिस्ट्रेशन और सेल्स पर खर्च
60 हजार: बैंक के लोन का ब्याज
60 हजार: अन्य खर्च
नेट प्रॉफिट: 4.2 लाख रुपए सालाना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










