काम निपटा लें जल्दी, अप्रैल के अंत और मई की शुरुआत में इस दिन बैंक रहेंगे बंद

Updated:
विज्ञापन

जानें कब बंद रहेंगे आपके शहर के बैंक (Photo: Freepik)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bank Holiday: क्या आप जानते हैं कि 25 अप्रैल से 3 मई के बीच बैंक कई दिन बंद रहने वाले हैं? इस खबर में छुट्टियों की सटीक तारीखें और अपने शहर का स्टेटस चेक करें.

विज्ञापन

Bank Holiday: अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई ज़रूरी काम है, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है. अप्रैल के आखिरी हफ्ते और मई की शुरुआत में बैंकों में छुट्टियों का सिलसिला शुरू हो रहा है. ऐसे में कैश निकालने या चेक जमा करने जैसे कामों के लिए घर से निकलने से पहले छुट्टियों की लिस्ट देख लेना समझदारी होगी.

विज्ञापन

क्या 25 और 26 अप्रैल को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे?

जी हां, 25 अप्रैल को महीने का चौथा शनिवार है. साल 2015 से आरबीआई (RBI) के नियमों के मुताबिक, देश के सभी प्राइवेट, सरकारी और विदेशी बैंक दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. इसके ठीक अगले दिन, 26 अप्रैल को रविवार होने के कारण भी देशभर में बैंकों की छुट्टी रहेगी. इन दो दिनों में RTGS और NEFT जैसी पेमेंट सेवाएं भी काम नहीं करेंगी, हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग और ATM चालू रहेंगे. 

बैंक कब खुलेंगे और काम निपटाने का सही समय क्या है?

25 और 26 की छुट्टी के बाद, बैंक 27, 28, 29 और 30 अप्रैल को पूरी तरह खुले रहेंगे. इन चार दिनों में कोई त्योहार या विशेष आयोजन नहीं है, इसलिए आप अपने सभी पेंडिंग काम आसानी से निपटा सकते हैं. ध्यान रहे कि मई की शुरुआत फिर से छुट्टियों के साथ हो रही है, इसलिए इन चार दिनों का सही इस्तेमाल करना बेहतर होगा. 

1 मई को किन शहरों में ताले लटके रहेंगे?

1 मई का दिन काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन महाराष्ट्र दिवस, मई दिवस (मजदूर दिवस) और बुद्ध पूर्णिमा जैसे कई मौके एक साथ पड़ रहे हैं. लेकिन यहां एक पेंच है—यह छुट्टी हर शहर में नहीं होगी. 

  • यहां बैंक बंद रहेंगे: दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ, पटना और रांची समेत लगभग 27 मुख्य शहरों में बैंक बंद रहेंगे. 
  • यहां बैंक खुले रहेंगे: अगर आप अहमदाबाद, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, जयपुर या गंगटोक में रहते हैं, तो वहां बैंक खुले रहेंगे और आप अपना काम कर पाएंगे. 

क्या शनिवार (2 मई) को भी बैंक की छुट्टी है?

नहीं, 2 मई को महीने का पहला शनिवार है. नियम के अनुसार, पहले और तीसरे शनिवार को बैंक वर्किंग डे होते हैं. इसलिए 2 मई को सभी बैंक खुलें रहेंगे. हालांकि कुछ शहरों में हाफ डे का समय हो सकता है. इसके बाद 3 मई को रविवार की वजह से फिर से पूरे देश में बैंकों का अवकाश रहेगा. 

ये भी पढ़ें: ट्रेडर्स ध्यान दें, दलाल स्ट्रीट में लगातार 3 दिन की है छुट्टी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola